NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दुष्कर्म के आरोपी आरक्षक पर इनाम घोषित, पहचान गोपनीय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > दुष्कर्म के आरोपी आरक्षक पर इनाम घोषित, पहचान गोपनीय
जशपुरनगर

दुष्कर्म के आरोपी आरक्षक पर इनाम घोषित, पहचान गोपनीय

lochan Gupta
Last updated: May 16, 2026 11:23 pm
By lochan Gupta May 16, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। जिले में दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरक्षक रुद्रमणि यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने आरोपी के खिलाफ 2 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। पुलिस विभाग की तरफ से जारी उद्घोषणा आदेश के अनुसार, कांसाबेल थाने में पदस्थ आरक्षक रुद्रमणि यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 67/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 376(2)(एन), 376(2)(क)(1), 313, 294, 506(बी) और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी घटना सामने आने के बाद से लगातार फरार है।
पुलिस उसके संभावित ठिकानों और निवास स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है। इसके बाद एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी कराने और उसके बारे सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को 2 हजार रुपए का कैश पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पूरा मामला एक आदिवासी विधवा शिक्षिका से जुड़ा है। शिक्षिका ने आरक्षक रुद्रमणि यादव पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने, मानसिक प्रताडऩा देने और आर्थिक शोषण करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से उससे संपर्क बढ़ाया। उसके बाद उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामला सामने आने के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है।

You Might Also Like

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

गौ वंश की मांस के साथ तीन आरोपी पकड़ाए

कलेक्टर और एसपी ने मयाली नेचर कैम्प में तैयारी का लिया जायजा

विवाद के मध्य, बीच बचाव करने गए पूर्व बी.डी.सी. पर प्राण घातक हमला

झगड़ेलु ग्रामों में पुलिस की लगेगी चौपाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खराब परीक्षा परिणाम पर कलेक्टर सख्त
Next Article हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ के अलोला बीट की घटना

खबरें और भी है....

रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
सीएम साय ने जिलेवासियों को दी 102 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
महिला अधिवक्ता की हत्या मामले में लव, सेक्स व धोखे का ट्रायंगल, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अधिवक्ता की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
सिंघनपुर गुफा में मधुमक्खी का हमला, रिसर्च टीम के पांच घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?