NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पति को शराब लेने भेजकर परिचित ने पत्नी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पति को शराब लेने भेजकर परिचित ने पत्नी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

पति को शराब लेने भेजकर परिचित ने पत्नी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: May 13, 2026 12:17 am
By lochan Gupta May 13, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पखनाकोट गांव का युवक एक घर पहुंचा और महिला के पति को शराब लेने के बहाने बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी देकर वहां से भाग गया। महिला ने करीब चार महीने बाद मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, कापू की रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला की दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 23 दिसंबर को वह अपने घर पर थी और परिवार के बाकी लोग बाहर गए हुए थे। शाम के समय महिला और उसका पति घर में बैठे थे। तभी पखनाकोट गांव का रहने वाला परिचित सुधीर किस्पोट्टा वहां पहुंचा। उसने महिला के पति को 100 रुपए देकर शराब लाने के लिए भेज दिया। पति के बाहर जाने के बाद महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी सुधीर किस्पोट्टा ने महिला के साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद आरोपी ने किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी दी और वहां से चला गया। महिला डर की वजह से लंबे समय तक इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बता पाई। बाद में उसने अपने पति को पूरी बात बताई। परिजनों की सलाह के बाद रविवार को वह कापू थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के खिलाफ अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीडि़ता के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

ट्रक से 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ जब्त

मुख्यमंत्री कन्या विवाह के लिए 29 जून तक कर सकते है आवेदन

वनांचल क्षेत्र में बसा शास. प्राथ. शाला नवामुडा में वार्षिकोत्सव व न्यौता भोज का भव्य आयोजन

ग्रैमी अवार्ड विजेता बांसुरी वादक राकेश चौरसिया 10 को बिखरेंगे धुनों का जादू

रायगढ़ व लैलूंगा दोनों ही सीट पर दोनों पार्टियों को नये चेहरों की तलाश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुशासन तिहार बना जनविश्वास का महाअभियान, गांव-गांव पहुंच रही सरकार
Next Article बरसात से पहले एक्शन मोड में महापौर

खबरें और भी है....

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले, भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब
अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज
जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार
पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कम आपूर्ति से लोग हो रहे परेशान

Popular Posts

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?