NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विश्व विजेता दिव्यांशु देवांगन के स्वागत में उमड़े शहरवासी, बाइक रैली में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विश्व विजेता दिव्यांशु देवांगन के स्वागत में उमड़े शहरवासी, बाइक रैली में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
रायगढ़

विश्व विजेता दिव्यांशु देवांगन के स्वागत में उमड़े शहरवासी, बाइक रैली में दिखा अभूतपूर्व उत्साह

lochan Gupta
Last updated: May 9, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta May 9, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के लिए शुक्रवार का दिन गर्व,उत्साह और सम्मान से भरा ऐतिहासिक क्षण बन गया,जब जूनियर रायफल शूटिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीतने वाले होनहार खिलाड़ी दिव्यांशु देवांगन के सम्मान में भव्य स्वागत रैली निकाली गई।अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाले इस युवा चौंपियन के स्वागत में पूरा शहर सडक़ों पर उतर आया।
शाम 5 बजे नगर के सत्तीगुड़ी चौक से प्रारंभ हुई भव्य बाइक रैली में युवाओं, खिलाडिय़ों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।हाथों में तिरंगा, नारों की गूंज और बाइक के काफिलों के बीच शहर अपने चौंपियन के स्वागत में देशभक्ति और गौरव के रंग में रंगा नजर आया। रैली सत्तीगुड़ी चौक से प्रारंभ होकर बाल मंदिर, नटवर स्कूल, स्टेशन चौक, गांधी प्रतिमा, सुभाष चौक, गौरीशंकर मंदिर चौक, गोपी टॉकीज, शहीद चौक, हेमूकालानी चौक और चक्रधर नगर चौक से होते हुए बोईरदादर स्थित चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय पहुंची। रास्ते भर गाजे बाजे करमा नृत्य के साथ विभिन्न चौक-चौराहों पर,बुद्धजीवीयों खिलाडिय़ों,युवा संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने दिव्यांशु का जोशीला स्वागत करते हुए जमकर मिठाईयां बांटी।उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया गया और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘दिव्यांशु तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
नगर के व्यापारिक संगठनों ने भी जगह-जगह पुष्पवर्षा कर दिव्यांशु का अभिनंदन किया।लोगों में अपने शहर के बेटे की इस उपलब्धि को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।होनहार खिलाड़ी दिव्यांशु देवांगन शहर के प्रतिष्ठित चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय के संचालक देवलाल देवांगन एवं श्रीमती चंद्रा देवांगन के नाती हैं तथा केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती यामिनी देवांगन के सुपुत्र हैं।परिवार की इस उपलब्धि पर पूरे शहर ने गर्व व्यक्त किया। चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय परिसर पहुंचकर विजय जुलूस का समापन हुआ,जहां महाविद्यालय परिवार एवं नागरिकों ने दिव्यांशु का भव्य सम्मान किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बहुआयामी प्रतिभा से लबरेज वरिष्ठ अधिवक्ता,अग्रवाल समाज के मार्गदर्शक बाबूलाल वकील ने कहा कि दिव्यांशु की यह उपलब्धि न केवल रायगढ़ बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

You Might Also Like

भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह का निधन

रेलवे स्टेशन के बाहर मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रेलवे ने शुरू की दो होली स्पेशल ट्रेन, 22 से होगी रवाना

जमीन दलाली व अभद्र व्यवहार के आरोप में जय यादव गिरफ्तार

महाजेनको की पहल पर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत
Next Article नेशनल लोक अदालत में 7 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण, ‘न्याय आपके द्वार’ की भावना के साथ पक्षकारों को मिली त्वरित राहत

खबरें और भी है....

पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
भारतमाला प्रोजेक्ट में सैकड़ों बेशकीमती पेड़ गायब!
सट्टा पट्टी लिखते बबलू निषाद पकड़ाया
सडक़ में पेड़ गिराकर बीचो-बीचा खड़ा हो गया हाथी, काफी देर तक आवागमन रहा बंद
दवाई दुकान में चोरों का धावा, 25 हजार नकद पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?