NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
जशपुरनगर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

सामूहिक विवाह समारोह में एक दिव्यांग ‘मूकबधिर’ जोड़े सहित हिन्दू एवं ईसाई जोड़ों का विवाह संपन्न

lochan Gupta
Last updated: May 9, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta May 9, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत शुक्रवार को जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में हिन्दू एवं ईसाई दोनों समुदायों के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। विशेष बात यह रही कि परियोजना बगीचा में एक दिव्यांग (मूकबधिर) जोड़ा भी विवाह समारोह में शामिल हुआ, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
परियोजना बगीचा में 13 हिन्दू एवं 07 ईसाई सहित कुल 20 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका टोप्पो, सुश्री आशिका कुजूर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री नागेश, जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, मुकेश शर्मा, सैनिक बोर्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, जनपद सदस्य सविता नागेश, सीईओ जनपद पंचायत बगीचा, बीईओ बगीचा एवं बीआरसीसी संयोजक बगीचा उपस्थित रहे। परियोजना कांसाबेल में 09 हिन्दू एवं 03 ईसाई कुल 12 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, जनपद उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुनील गुप्ता, पूर्व जनपद अध्यक्ष मोतीलाल भगत, जनपद सदस्य श्रीमती शिप्रा दास, सरपंच कांसाबेल अनिल खलखो, उपसरपंच अमित अग्रवाल, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य अनूप कश्यप एवं संजय सिंह उपस्थित रहे।
इसी प्रकार परियोजना बागबहार में 06 हिन्दू एवं 26 ईसाई कुल 32 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में आनंद शर्मा, मनी मुन्नी अग्रवाल, श्रीमती मीना चौहान, चन्द्रचूर्ण बंजारा, जनपद सदस्य एवं बाल विकास समिति सदस्य कलम विश्वकर्मा, प्रितम शर्मा, श्रीमती पदमनी परहा, श्रीमती सुमित्रा पैंकरा एवं जनपद सदस्य सुश्री कुमारी नाग उपस्थित रहीं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है। इसमें 8 हजार रुपये आयोजन व्यय, 7 हजार रुपये की उपहार सामग्री तथा वधु को 35 हजार रुपये का चेक एवं वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान नवदंपत्तियों को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

You Might Also Like

सीएम कैम्प बगिया की पहल से आठ साल की मासूम संध्या को मिला नया जीवन

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर ले जा रहा था दिल्ली

पुलिस ने झारखंड से छत्तीसगढ़ धान ला रहे एक ट्रैक्टर व ट्रक को फिर पकड़ा

जनता की उम्मीदों का आशियाना बना मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
Next Article महलोई में वैज्ञानिक तरीके से हो रहा सेप्टिक टैंक का निस्तारण

खबरें और भी है....

पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
भारतमाला प्रोजेक्ट में सैकड़ों बेशकीमती पेड़ गायब!
सट्टा पट्टी लिखते बबलू निषाद पकड़ाया
सडक़ में पेड़ गिराकर बीचो-बीचा खड़ा हो गया हाथी, काफी देर तक आवागमन रहा बंद
दवाई दुकान में चोरों का धावा, 25 हजार नकद पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पंजीयन विभाग में जनहितकारी सुधार, रेवेन्यू नहीं सुविधा हमारा लक्ष्य-वित्तमंत्री ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?