NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आर्टिगा की जबरदस्त ठोकर से पल्सर सवार तीन युवक घायल, खरसिया के सोनबरसा मोड़ पर हुआ हादसा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आर्टिगा की जबरदस्त ठोकर से पल्सर सवार तीन युवक घायल, खरसिया के सोनबरसा मोड़ पर हुआ हादसा
रायगढ़

आर्टिगा की जबरदस्त ठोकर से पल्सर सवार तीन युवक घायल, खरसिया के सोनबरसा मोड़ पर हुआ हादसा

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 12:00 am
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र में सोनबरसा मोड़ के पास एक सडक़ हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायगढ़ रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बसनाझर निवासी मालती राठिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा गुलशन राठिया अपने साथी संजु राठिया और लवकुमार श्रीवास के साथ 06 मई 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे किसी काम से खरसिया जाने के लिए घर से निकले थे। तीनों पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 13 बीसी 4259 पर सवार थे। बाइक को लवकुमार श्रीवास चला रहा था।
शाम करीब 5.30 बजे गुलशन राठिया के मोबाइल से फोन आया, जिसमें बताया गया कि सोनबरसा मोड़ के पास उनका एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही परिजन और पड़ोसी विश्वकर्मा यादव मौके के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि तीनों युवक घायल अवस्था में पड़े थे और उन्हें सिर, हाथ, पैर, कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई थीं।
परिजनों का आरोप है कि यह दुर्घटना अर्टिगा कार क्रमांक ष्टत्र 04 क्तष्ठ 3565 के चालक द्वारा तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण हुई, जिससे कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को डायल 112 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसिया पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को रायगढ़ रेफर कर दिया। मामले में मालती राठिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 125(ए) बीएनएस और 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

You Might Also Like

जिंदल पावर लिमिटेड तमनार द्वारा श्रमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

नवनिर्मित छत गिरने से एक मासूम की मौत, दूसरा घायल

सट्टा-पट्टी लिखते महिला पकड़ाई

आर.एल. हॉस्पिटल में 6 अक्टूबर को साइटिका स्पेशिलिस्ट डॉ हर्षित गोयनका और ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील गौटियाल रहेंगे उपलब्ध

राजधानी रायपुर में ज्योतिष-रत्न से सम्मानित हुए पं. कान्हा शास्त्री

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसईसीएल पेलमा कोल परियोजना के खिलाफ आक्रोश, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जनसुनवाई रद्द करने की मांग
Next Article नहीं मिल रही देशी और सस्ती शराब, भटक रहे शराब शौकीन, कई दिनों से बनी है समस्या, अधिकारी बोले- जल्द सुधरेगी व्यवस्था

खबरें और भी है....

जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
भव्य पर्यटन स्थल बनेगा रायगढ़ का पहाड़ मंदिर , 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना
आटो की ठोकर से महिला की मौत
बैल के हमला से ग्रामीण की मौत
चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?