NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले की सभी 550 पंचायतों में “रोजगार एवं आवास दिवस” का हुआ आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले की सभी 550 पंचायतों में “रोजगार एवं आवास दिवस” का हुआ आयोजन
रायगढ़

जिले की सभी 550 पंचायतों में “रोजगार एवं आवास दिवस” का हुआ आयोजन

90 दिनों में पूर्ण होंगे पीएम आवास, मनरेगा कार्यों में तेजी और जल संरक्षण पर विशेष जोर

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शासन के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले की सभी 550 ग्राम पंचायतों में आज “चावल महोत्सव” के साथ “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से संबंधित लंबित समस्याओं का पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर पर शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करना रहा।
आवास दिवस के अवसर पर आयोजित ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित विभिन्न आवास योजनाओं के तहत स्वीकृत सभी आवासों को अधिकतम 90 दिनों के भीतर पूर्ण कराने हेतु विस्तृत कार्ययोजना साझा की गई। हितग्राहियों को उनके बैंक खातों में हस्तांतरित राशि की जानकारी दी गई तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को निर्माण सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों से जोडऩे के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को वर्षा जल संचयन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं सोख्ता गड्ढा निर्माण के प्रति जागरूक किया गया। लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। रोजगार दिवस के अंतर्गत मनरेगा के तहत संचालित सभी कार्यों को मई माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। ग्रामीणों की मांग के आधार पर नए कार्य प्रारंभ करने पर भी चर्चा हुई, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
“नवा तरिया- आय के जरिया” अभियान को मिली गति
“मोर गांव-मोर पानी-मोर तरिया” अभियान के तहत “नवा तरिया-आय के जरिया” कार्ययोजना पर विशेष चर्चा की गई। इसके अंतर्गत सभी क्लस्टर लेवल फेडरेशन को मई माह के भीतर तालाब निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया। जल संरक्षण अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

क्यू आर कोड से बढ़ी पारदर्शिता

प्रशासन द्वारा योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने हेतु डिजिटल पहल भी की गई है। अब अमृत सरोवर एवं नागरिक सूचना पटलों पर लगाए गए क्यू आर कोड को स्कैन कर नागरिक प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आजीविका डबरी के माध्यम से “लाइवलीहुड लेयरिंग” योजना को अंतिम रूप दिया गया तथा सूचना पटलों पर स्व-सहायता समूह की महिलाओं के नाम भी अंकित किए गए।

You Might Also Like

बैंक हितग्राहियों को ऋण देनेे में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-कलेक्टर

उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन तो मिला पर कार्ड नहीं

मानवाधिकार दिवस पर जिला अपर सत्र न्यायालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

रायगढ़ जशपुर में विकास के लिए बनेगी कार्य योजना : विष्णु देव

दो बाइक में भिडं़त, एक की मौत, एक घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुशासन तिहार शिविर में पंचायत दर्पण क्यूआर कोड बना आकर्षण का केंद्र
Next Article सडक़ दुर्घटना के घायलों को मिल रही पीएम-राहत योजना की सुविधा

खबरें और भी है....

जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
भव्य पर्यटन स्थल बनेगा रायगढ़ का पहाड़ मंदिर , 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना
आटो की ठोकर से महिला की मौत
बैल के हमला से ग्रामीण की मौत
चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?