NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय के मंशा अनुरूप कलेक्टर कन्नौजे ने किया जिले का विकास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सीएम साय के मंशा अनुरूप कलेक्टर कन्नौजे ने किया जिले का विकास
सारंगढ़

सीएम साय के मंशा अनुरूप कलेक्टर कन्नौजे ने किया जिले का विकास

हरदी सारंगढ़ दानसरा बायपास और भारत माता चौक से तहसील कार्यालय तक सडक़ निर्माण, टैक्सी स्टैंड, फल दुकानों और चौपाटी का व्यवस्थापन

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 11:24 pm
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़ में खेलभांठा मैदान, लोहारीन डबरी रेंजरपारा पुलिया का जीर्णोद्धार
सारंगढ़ में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण, निशुल्क कोचिंग और वृद्धाश्रम का प्रारम्भ

सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशा अनुरूप सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के विकास के लिए सुशासन के 2 वर्षों के कार्यों को धरातल में पूरा करने का कार्य 1 साल में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के नेतृत्व में किया गया, जिससे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले ने अपनी नई पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है। वृद्धजनों के लिए सारंगढ़ में आशा निकेतन वृद्धाश्रम और युवाओं के कैरियर के लिए व्यापम की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग की जा रही है।
सारंगढ़ से हरदी और दानसरा बायपास का नेशनल हाइवे का नया सडक़ का अंतिम डामरीकरण हो गया है। इस दौरान जल जीवन मिशन का नाली निर्माण, वन विभाग द्वारा पेड़ कटाई, नगरपालिका सारंगढ़ का पाईप मरम्मत सहित विद्युत खम्भो और ट्रांसफार्मर का व्यवस्थापन शामिल था। दानसरा में अवैध कब्ज़ा को हटाया गया है। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की व्यवस्था जैसे सिविल सर्जन, शिशु रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ सहित प्रति बुधवार को मेडिकल बोर्ड बैठने की सुविधा सहित कई प्रकार के निशुल्क जांच और डायलीसिस सुविधा उपलब्ध है। जिला मुख्यालय सारंगढ़ के किसी भी बड़े आयोजन और खिलाडिय़ों के लिए एक मात्र स्थान खेलभांठा मैदान है, जिसमें राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी के मुख्य समारोह निश्चित है, जो खुला था। खिलाडिय़ों को इससे परेशानी होती थी। इन सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने 2 दिशा में लोहे की जाली और गेट लगवाया। स्टेज का निर्माण भी पूरा हो गया है जिससे बरसात के दिनों में भी पंडाल की जरूरत नहीं होगी। सारंगढ़ के लोहारिन डबरी के मेन रोड में दीवाल और विद्युत व्यवस्था का कार्य पूर्ण है। इससे दुर्घटना में कमी और तालाब को सुंदरता मिली है। कलेक्टर डॉ कन्नौजे के निर्देश पर नेशनल हाइवे ने पुलिया के दोनों ओर धातु का बेरीकेटिंग लगाया है, वहीं नगरपालिका द्वारा स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था किया गया है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला मुख्यालय के भारत माता चौक से तहसील कार्यालय तक के खऱाब सडक़ को नया सडक़ बनाने का कार्य नगरपालिका को अल्टीमेटम देकर पूरा कराया।
कलेक्टर डॉ कन्नौजे के निर्देश पर एसडीएम और नगरपालिका की टीम ने सभी ठेलों और गुमठी संचालकों को गायत्री मंदिर रोड से हटाकर एसबीआई बैंक के सामने खाली प्लाट पर व्यवस्थापन कराया, जो आज भी सुव्यवस्थित चल रहा है। सारंगढ़ बस स्टैंड से सरसीवा और कोसीर के लिए टैक्सी स्टैंड सूरज होटल और पेट्रोल पम्प के सामने फल दुकाने होने से प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी, जिसे पुराना नगरपालिका भवन के प्लाट में अस्थाई संचालन करने के लिए दिया गया है। इसी प्रकार यहां नगरपालिका भवन के सामने फल दुकानों को मेन रोड से पीछे किया गया ताकि रोड से आवागमन में बाधा उत्पन्न नहीं हो। सारंगढ़ बस स्टैंड के पास यात्री प्रतीक्षालय की कमी को देखते हुए 2 यात्री प्रतीक्षालय अब बन गया है, जिससे यात्रियों को रायपुर और बिलासपुर, रायगढ़ की ओर जाने वाले गेट के पास बैठने के लिए एक निश्चित स्थान मिला है।

You Might Also Like

जिला स्थापना, राज्योत्सव में ग्रहण का साया

कलेक्टोरेट से भारत माता चौक तक स्वीप कैंडल-मार्च का हुआ आयोजन

अग्र वैवाहिक परिचय महाकुंभ 11 व 12 जनवरी को – कन्हैया

मोटर सायकल चोर को कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने किया गिरफ्तार

बयां देवरी सडक़ के लिए वित्त मंत्री ओपी से भेंट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article टीएस. बाबा पहुँचे विधायक उत्तरी के निवास गर्म जोशी से हुआ अभिनंदन
Next Article अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर बनोरा का परीक्षा परिणाम शानदार

खबरें और भी है....

जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
भव्य पर्यटन स्थल बनेगा रायगढ़ का पहाड़ मंदिर , 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना
आटो की ठोकर से महिला की मौत
बैल के हमला से ग्रामीण की मौत
चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?