सारंगढ़। छग के पूर्व उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस. सिंहदेव ने अपने दो दिवसीय सारंगढ़ प्रवास के दौरान चिलचिलाती धूप में भी कांग्रेस पदाधिकारीओं, कार्यकर्ताओं से उनके निवास पहुंच कर लगातार भेंट- मुलाकात कर संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया। उनके इस दौरे से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देख ने को मिला। दौरे के दौरान बाबा जी विधायक उत्तरी जांगड़े के गृह ग्राम मुड़वाभांठा पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक उत्तरी जांगड़े ने अपने परिवार सहित अपने निवास पर टीएस. बाबा का गर्मजोशी स्वागत एवं अभिनंदन किया। ग्राम मुड़वा भांठा में बाबा जी ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा मेंमाल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सारंगढ़ में कांग्रेस की एकजुटता को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना की।
अपने संबोधन में टीएस. बाबा ने क्षेत्र की ऊर्जावान नारी शक्तियों की विशेष रूप से प्रशंसा की और उनके योगदान को संगठन की मजबूती का आधार बताया। साथ ही मंच के माध्यम से उन्होंने कहा कि – समय व परिस्थिति की बात है आप सबने सारंगढ़ में दो बार विधायक चुन कर दिया। निश्चित ही कुछ बात होगी की आप सबका भरोसा कायम है।टीएस.बाबा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि – आप सबको मुझे बताने में जरा भी संकोच नही है कि – उत्तरी जांगड़े का कहीं विधायक के टिकट के लिये नाम नही था। नाम तो गनपत जांगड़े का चल रहा था लेकिन कुछ परिस्थिति निर्मित हुई और आज उत्तरी जांगड़े विधायक है, तो आप सबको समझना है। ढाई साल बाकी है जो आप सब सारंगढ़ में एकजुटता बनायें है उसे कायम रखे और पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाएं। आगे विधायक निवास पहुंच कर बाबा साहब ने सभी से मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना और सामूहिक फोटोग्राफी कराई।इस अवसर पर विधायक, श्रीकांत जांगड़े ने हाथ से बना बाबा साहब का छाया चित्र उन्हें भेंट किया। आगे बाबा साहब सिंह देव जी कोसीर स्थित मां कुशलाई दाई के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
टीएस. बाबा के इस दौरे से सारंगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता में नया जोश और एकजुटता देखने को मिल रही है। इस दौरान प्रमुख रूप से विधायक उत्तरी जांगड़े, विधायक कविता प्राण लहरे, नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे,जिलाकांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व विधायक प्रकाश नायक ,पूर्व विधायक श्रीमती पदमा मनहर,पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार,वरिष्ठ कांग्रेसी पुरुषोत्तम साहू,संजय दुबे, सूरज तिवारी उमेश केसरवानी, मंजुलता आनंद, सरिता गोपाल, मंजु मालाकार, शरद यादव,किशोर पटेल महेश डेहरी, कन्हैया सारथी सारथी,सतीश श्रीवास,राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, तारा पटेल अमर जीत विक्की आहूजा,लोकेश साहू, विष्णु चंद्रा, गनपत जांगड़े, प्रमोद मिश्रा,अजय बंजारे,रविन्द्र नन्दे गोल्डी नायक चंद्रकुमार नेताम, विनोद भारद्वाज, तुलसी विजय बसंत, शांति मालाकार, सरिता शंकर चंद्रा,लता जाटवर,राजकमल अग्रवाल, शुभम बाजपेयी, विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी लहरे व समस्त कांग्रेस कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें मंच का सफल संचालन राजकमल अग्रवाल ने किया।
टीएस. बाबा पहुँचे विधायक उत्तरी के निवास गर्म जोशी से हुआ अभिनंदन



