रायगढ़। तमनार के ग्राम पंचायत कठरापाली,में उस समय सनसनी फैल गई जब जेल में एक कैदी की संदिग्ध मौत हुई 30 अप्रैल को तमनार क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठरापाली में पुलिस ने शराब रेड की कार्रवाई कर आरोपी को जिला जेल भेजा गया 4 मई को संदिग्ध परिस्थिति में सुरेश रात्रे 38 साल की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कठरापाली के सुरेश रात्रे को आज जिला अस्पताल लाया गया डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया वही जेल प्रबंधन का कहना है कि कैदी शराब पीने का आदि था। शराब नहीं मिल पाने के वजह से उसकी पागल की तरह हरकत करते हुए गेट या दीवाल से टकरा जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई वही दूसरी ओर आरोपी सुरेश रात्रे का भाई नरेश रात्रे 30 वर्ष द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस ने जब रेड की थी तो करीबन एक लीटर महुआ शराब था। लेकिन पुलिस ने 10 लीटर का कैश बना के जेल में भेज दिया साथ ही जेल प्रबंधन पर भी आरोप लगाया कि जेल में मेरे भाई के साथ कुछ गलत हुआ उसके 3 बच्ची है और उसके साथ जेल में मारपीट जैसे घटना हुई है। और मृतक के 3 बच्चियों को कौन पालन पोषण करेगा इसलिए पोस्टमार्टम की वीडियो बना के जेल में निष्पक्ष जांचकर तथा दोषी पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल पीएम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
शराब नही मिली तो दीवार से सिर टकराकर दे दी जान
जिला जेल में विचाराधीन बंदी की मौत



