NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई
रायगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई

आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

lochan Gupta
Last updated: April 29, 2026 11:30 pm
By lochan Gupta April 29, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ की टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रकरण में आज आरोपी आर्यन सोनी पिता रमेश कुमार सोनी उम्र 19 वर्ष निवासी पार्क सिटी, कबीर चौक थाना जूटमिल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बालिका की मां द्वारा 23 अप्रैल को महिला थाना में आरोपी के विरूद्ध बालिका का शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर इस संवेशनशील प्रकरण में महिला थाना प्रभारी द्वारा घटना के बाद फरार हुये आरोपी पर मुखबीर लगा रखी थी जिसे आज मुखबीर सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।
मामले में 23 अप्रैल को पीडि़ता की मां द्वारा महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री के स्कूल का सीनियर छात्र रहा आरोपी आर्यन सोनी और उसके दोस्त पूर्व में उनके घर आते-जाते थे। रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2025 में जब बालिका घर पर अकेली थी, उस दौरान आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नवंबर माह में भी आरोपी द्वारा पुन: दुष्कर्म का प्रयास किया गया। लोकलाज और भय के कारण पीडि़ता ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन आरोपी और उसके साथियों द्वारा फोन कर बदनाम करने तथा गाली-गलौच कर धमकाने से परेशान होकर पीडि़ता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिवार के परामर्श के बाद महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन पर महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आर्यन सोनी को गिरफ्तार कर धारा 64(1),332(ठ), 351(4) और 4 पॉक्सो एक्ट में में न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।

You Might Also Like

बारिश में पानी के जमाव से अस्त-व्यस्त हुआ रामलीला मैदान

सज-धज कर तैयार हुआ चक्रधर समारोह का मंच

पीएम आवास की किस्त लेकर घर नहीं बनाने वालों की अब खैर नहीं

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 300 से अधिक घर जगमगाए

समाज के लोगों ने कहा हम लगाएंगे ‘एक पेड़ माँ के नाम’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 510 अंकों के साथ चमकी लैलूंगा की बेटी, हुलेश्वरी राठिया
Next Article कुख्यात गौ तस्कर रब्बुल खान ने किया सरेंडर

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घोषित किए 10वीं-12वीं के परिणाम
पूर्वांचल के गौरव बुनकर के बेटे लोकनाथ ने रायगढ़ का बढ़ाया मान
24 घंटे में लापता नाबालिग दस्तयाब
कुख्यात गौ तस्कर रब्बुल खान ने किया सरेंडर
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घोषित किए 10वीं-12वीं के परिणाम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?