NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जल्द मिलेगी खर्राघाट से छठघाट तक की सीधी सडक़ की सुविधा, आयुक्त कर रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जल्द मिलेगी खर्राघाट से छठघाट तक की सीधी सडक़ की सुविधा, आयुक्त कर रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
रायगढ़

जल्द मिलेगी खर्राघाट से छठघाट तक की सीधी सडक़ की सुविधा, आयुक्त कर रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

गुणवत्ता के साथ काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: April 26, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta April 26, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के बहुप्रतीक्षित शनि मंदिर-छठ घाट मरीन ड्राइव सडक़ निर्माण कार्य का रविवार को निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता बनाए रखने और कार्य में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिए। इस निर्माण को पूरा होने से शहरवासियों सहित दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले लोगों को खर्राघाट से छठघाट तक आवागमन के लिए सीधी एवं सुगम सडक़ की सुविधा मिलेगी, जिससे यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।
उल्लेखनीय है कि रविवार को सडक़ निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे निगम आयुक्त क्षत्रिय ने बताया कि प्रगति नगर मरीन ड्राइव के निर्माण से खर्राघाट से लेकर छठघाट तक सीधा मार्ग उपलब्ध होगा। साथ ही भविष्य में इस मार्ग को बोदाटिकरा पुल तक विस्तारित करने की योजना है, जिससे शहर के बाहरी क्षेत्रों एवं हाईवे तक पहुंच और अधिक आसान हो जाएगी। साथ ही इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा के साथ समय की भी बचत होगी। निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई तथा संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह कार्य शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए किया जा रहा है, इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान निगम इंजीनियर्स, ठेकेदार एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शहर की सडक़ों पर दबाव होगा कम

शनि मंदिर से छठ घाट तक सडक़ निर्माण को लेकर विगत माह भर से काम चल रहा है। जिससे अब लगभग स्ट्रक्चर तो तैयार हो गया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि बरसात के पहले इस कार्य को पूर्ण करना है। साथ ही इस सडक़ के बन जाने से शहर की सडक़ों पर दबाव कम होने की बात कही जा रही है। इससे लोगों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

You Might Also Like

बाबा प्रियदर्शी के नाम पर आडिटोरियम का नामकरण आस्था का सम्मान- प्रेस क्लब

डेंगू नियंत्रण के लिए 8 वार्डों और मुख्य सडक़ों पर किया गया फागिंग

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव में एकता पैनल की होगी प्रचंड जीत

लचर स्वास्थ्य व्यवस्था व निगम प्रशासन की अकर्मण्यता से जिंदगी की जंग हारने लगे लोग…ओपी

सत्ता रहते संविधान और चुनाव प्रणाली का सबसे अधिक दुरुपयोग कांग्रेस ने किया-ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Next Article भीषण गर्मी में लू के थपेड़ों से तप रहा शहर

खबरें और भी है....

शासकीय भूमि में बन रहा था चर्चनुमा भवन
लापता किशोर की टीपाखोल डैम में मिली लाश
बेकाबू कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत, सडक़ पार करने के दौरान हुआ हादसा
फावड़े से हमला कर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
जॉब दिलाने के बहाने ननद-भाभी से छेड़छाड़, कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
शासकीय भूमि में बन रहा था चर्चनुमा भवन

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?