NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
रायगढ़

ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग

वित्त मंत्री ओपी पर टिकी है सबकी उम्मीदें

lochan Gupta
Last updated: April 23, 2026 12:49 am
By lochan Gupta April 23, 2026
Share
3 Min Read

बरमकेला। इस ब्लॉक के सरिया अंचल में विकास कार्यों की रफ्तार तेज़ है, लेकिन दो महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलो में कुछ बुनियादी सुविधाओं की जरुरत हैं। पूजेरीपाली और पोरथ स्थित प्राचीन शिव मंदिरों में धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी को देखते हुए अब शेड निर्माण की मांग जोर पकडऩे लगी है।
पूजेरीपाली का केवटी देउल शिव मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों में गिना जाता है, जिसकी प्राचीनता छठी शताब्दी तक मानी जाती है। यहाँ स्वयंभू भगवान शिव की स्थापना है और यह स्थान आस्था के साथ-साथ पुरातात्विक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। समय-समय पर विदेशी पर्यटक भी यहाँ पहुंचते रहे हैं, जिससे इसकी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बनी है।
इसी तरह पोरथ का शिव मंदिर त्रिवेणी संगम पर स्थित होने के कारण विशेष धार्मिक महत्व रखता है। मकर संक्रांति के अवसर पर यहाँ लगने वाला मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा का प्रमुख हिस्सा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। हालांकि, इन दोनों प्रमुख स्थलों पर स्थायी शेड की व्यवस्था नहीं होने से आयोजनों के दौरान लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ती है। तेज धूप, बारिश और ठंड के बीच खुले में बैठने को मजबूर श्रद्धालुओं को काफी असुविधा होती है, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को।
स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर परिसरों में बड़े शेड का निर्माण होने से धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन सुचारु रूप से हो सकेगा और लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही इससे इन ऐतिहासिक स्थलों की गरिमा और संरक्षण को भी बल मिलेगा। जिला पुरातत्व समिति रायगढ़ के पूर्व सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार मोहन नायक ने बताया कि इसे शासन तक पहुंचाने की पहल की जाएगी, ताकि जल्द से जल्द समाधान निकल सके। अब क्षेत्रवासियों की नजरें रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी पर टिकी हैं, जिनसे उम्मीद की जा रही है कि वे इसे प्राथमिकता देते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएंगे, क्योंकि उन्होंने धार्मिक स्थलों औऱ मंदिरों की संरक्षण औऱ सुधार की दिशा में सराहनीय कार्य किया है. ऐसे में इन दोनों महत्वपूर्ण स्थलों में बड़ा पंडालनुमा शेड की निर्माण जरूर कराएंगे. जरुरत है तों बस सार्थक पहल कर उन तक मांग को पहुंचाने की.

You Might Also Like

यूनियन का खाता होने के बावजूद क्यों निजी खाते में जुटाई गई चंदे की राशि

श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले संत चिन्मयानंद बापू अयोध्या में करेंगे श्रीराम कथा

भुईकुर्री जंगल से 85 लीटर महुआ शराब जब्त

पीएम मोदी की सभा को सफल बनाने में सुनील रामदास की रही अहम भूमिका

एनटीपीसी लारा में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का शुभारम्भ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article काम में लापरवाही पर ठेकेदार को किया गया ब्लैकलिस्टेड

खबरें और भी है....

ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
काम में लापरवाही पर ठेकेदार को किया गया ब्लैकलिस्टेड
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने सट्टा का मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा
पार्षद के भाई व परिवार के साथ हुई मारपीट
महिला आरक्षण पर कांग्रेस का ढोंग नहीं चलेगा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?