रायगढ़। वार्ड क्रमांक 01 राजीवनगर में लगभग 51 लाख 20 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन महापौर जीवर्धन चौहान द्वारा सभापति डिग्रीलाल साहू, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में वार्डवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।इन कार्यों के अंतर्गत 39 लाख 20 हजार रुपये की लागत से मुक्तिधाम में शेड सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य किए जाएंगे, वहीं 12 लाख रुपये से सीसी रोड, नाली एवं चबूतरा निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।यह सभापति डिग्रीलाल साहू का गृह वार्ड है।
इस अवसर पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ महापौर के संग विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन की शुरुआत की और वार्ड के विकास कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजीवनगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे और हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य होगा।इस अवसर पर महापौर श्री चौहान ने कहा कि ओपी चौधरी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण रायगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उनकी सक्रियता और जनहितैषी सोच के चलते प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।महापौर ने स्पष्ट कहा कि विकास की यह रफ्तार थमने वाली नहीं है। हम रुकेंगे नहीं, निरंतर कार्य करते रहेंगे इसी संकल्प के साथ नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है।उन्होंने बताया कि नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। ठेकेदारों को गुणवत्ता और समयसीमा के पालन के सख्त निर्देश दिए गए हैं, वहीं अधिकारियों को भी जनहित के कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनता के विश्वास पर खरा उतरा जा सके।
राजीवनगर में 51.20 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
महापौर जीवर्धन व सभापति डिग्रीलाल रहे उपस्थित



