रायगढ़। भगवान परशुराम जन्मोत्सव की खुशी में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति एवं ब्राह्मण सेवा समिति की विशेष पहल से आज 18 अप्रैल को बाल मंदिर परिसर में नि:शुल्क दंत एवं त्वचा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ब्राह्मण महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती मीरा विजय वीरभान शर्मा व ब्राह्मण सेवा समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के अतिरिक्त समाज सेवा कार्य को तरजीह देते हुए साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन 18 अप्रैल को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा और इस मेडिकल कैंप शिविर में अनुभवी डॉक्टर डॉ. विकास शर्मा डॉ. काजल शर्मा, डॉ. दीप्ति द्वारा नि:शुल्क जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं।



