NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसईसीएल इंदिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में हुआ आधुनिक नवीन दंत-रोग विभाग का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > एसईसीएल इंदिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में हुआ आधुनिक नवीन दंत-रोग विभाग का शुभारंभ
बिलासपुर

एसईसीएल इंदिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में हुआ आधुनिक नवीन दंत-रोग विभाग का शुभारंभ

lochan Gupta
Last updated: April 15, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta April 15, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। आज 15 अप्रैल को एसईसीएल द्वारा अपने कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इंदिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में नवीन दंत-रोग विभाग का शुभारंभ किया गया। इस आधुनिक सुविधा का उद्घाटन एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल अपने कर्मियों एवं उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना एवं चिकित्सा सुविधाओं को और सशक्त बनाना कंपनी की प्राथमिकता रहेगी, जिससे कर्मचारियों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार मिल सके।
नव स्थापित दंत-रोग विभाग के प्रारंभ होने से अब एसईसीएल के अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके आश्रितों को दंत चिकित्सा से संबंधित उन्नत एवं समग्र सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। इस विभाग में डेंटल एक्सट्रैक्शन, रेस्टोरेशन, ओरल प्रोफाइलेक्सिस, रूट कैनाल ट्रीटमेंट, फ्लैप सर्जरी सहित जटिल दंत शल्यक्रियाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार सुनिश्चित हो सकेगा।
कार्यक्रम में चिकित्सा सेवाएं प्रमुख डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा, इंदिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) डॉ. अरिहंत जैन, दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. शरद सहित अन्य चिकित्साधिकारी एवं स्टाफ की उपस्थिति रही। यह पहल एसईसीएल द्वारा अपने कर्मचारियों एवं हितग्राहियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का एक सशक्त उदाहरण है।

You Might Also Like

एसईसीएल में सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ

भारतीय रेलवे ने यात्री किराया संरचना को युक्तिसंगत बनाया

एसईसीएल में देश की 216 वीं अमृत फार्मेसी का हुआ शुभारंभ

‘बेस्ट स्टेशन ऑफ द मंथ’ ग्रुप अवार्ड की शुरुआत!

मंडल 9 सजग प्रहरियों को रेल प्रबंधक खोईवाल ने किया सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चि_ी
Next Article पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया से शिक्षा के अधिकार को मिला नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री साय

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड
बिलासपुर में रायगढ़ की लॉ स्टूडेंट ने लगाई फांसी, पंखे से लटकी मिली लाश
खरसिया- फगुरम मार्ग पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, हुई मौत
साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला, घटना स्थल पर मौत, शादी कॉर्ड बांटने निकला था मृतक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?