रायपुर/चंडीगढ़। चंडीगढ़-पंजाब में आयोजित ‘नेशनल फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट आईटीआई एम्प्लाइज एसोसिएशंस’ के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। 12 और 13 अप्रैल 2026 को आयोजित इस सेमिनार में हुए राष्ट्रीय निर्वाचन में छत्तीसगढ़ के दो दिग्गज पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
अधिवेशन में सर्वसम्मति से श्री सरदार दविंदर सिंह को नेशनल प्रेसिडेंट और गोवा के अनिल भोसले को नेशनल जनरल सेक्रेटरी चुना गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ से संतोष कुमार वर्मा को नेशनल वाइस प्रेसिडेंट और छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष गजेंद्र साहू को नेशनल सेक्रेटरी के पद पर निर्वाचित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर हमारे आईटीआई संघ के दोनों पदाधिकारीयों को एक बहुत महत्वपूर्ण एवं बड़ी जिम्मेदारी मिलना हम सब के लिए बड़े सौभाग्य और गौरव कि बात है। इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों ने संतोष कुमार वर्मा एवं श्री गजेन्द्र कुमार साहू को बधाई देते हुए खुशी जाहिर किए है। उक्त गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर सभी राज्यों के प्रतिनिधि मंडल से सौजन्य मुलाकात करने और अपने राज्य स्तर के मुद्दों/मांगों/समस्याओं को उनके समक्ष रखने और उनके अपने अपने राज्यों के क्या क्या मुद्दे है उसे जानने/समझने का सौभाग्य मिला, साथ ही उन सभी मुद्दों/समस्याओं को कैसे समाप्त किया जा सकता है उस पर भी विस्तार से चर्चा हुई जिसमें सभी राज्यों ने सहमति देते हुए सर्वसम्मति से तत्काल एनसीव्हीटी एक्ट बनाने हेतु कमेटी का गठन किया। साथ ही सभी राज्यों में समान ग्रेड पे निर्धारण एवं एक समान पदनाम के लिए भी एक कमेटी का गठत किया गया है।
‘नेशनल फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट आईटीआई एम्प्लाइज एसो. का गठन
संतोष वर्मा उपाध्यक्ष तो गजेंद्र साहू बने सचिव



