NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस के वार्ड अध्यक्षों की सूची पर बवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > कांग्रेस के वार्ड अध्यक्षों की सूची पर बवाल
रायपुर

कांग्रेस के वार्ड अध्यक्षों की सूची पर बवाल

जारी होते ही पीसीसी ने किया निरस्त

lochan Gupta
Last updated: April 11, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta April 11, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। कांग्रेस संगठन के भीतर वार्ड अध्यक्षों की सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सभी जिलाध्यक्षों को बूथ स्तर से लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी 15 अप्रैल तक गठित करने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच रायपुर शहर कांग्रेस ने 66 वार्डों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी, लेकिन कुछ ही घंटों में पीसीसी ने इसे निरस्त कर दिया। पीसीसी ने स्पष्ट कहा कि, वार्ड अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष की सूची जारी करने से पहले अनुमोदन नहीं लिया गया, इसलिए इसे अवैधानिक माना गया है। इस फैसले के बाद संगठन के भीतर खींचतान की स्थिति सामने आई है। दरअसल, दो दिन पहले समीक्षा बैठक में अब तक कार्यकारिणी और वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई गई थी। इसके बाद शुक्रवार को शहर कांग्रेस ने सूची जारी की। जिस पर तत्काल आपत्ति दर्ज करते हुए पीसीसी ने उसे खारिज कर दिया।
इस मामले में रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि, इस मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि, संगठन के भीतर किसी प्रकार का टकराव नहीं है और सभी बातें आपसी संवाद से सुलझा ली जाएंगी। कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष कोई गड़बड़ी या मतभेद वाली बात नहीं है, सभी को पिछली बैठक में कार्यकारिणी गठन करने को कहा गया था। जिसके तहत रायपुर शहर जिलाध्यक्ष ने सूची जारी की, लेकिन सूची को अनुमोदन होने के बाद जारी किया जाना था, किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है।

You Might Also Like

मैं छत्तीसगढ़ आना चाहता हूं : किली पॉल

रायपुर में सडक़ पर खड़े होकर तलवार से काटा केक

इस्पात कंपनी से 3 करोड़ की ठगी

साथी से मारपीट, नाराज सफाईकर्मी हड़ताल पर

बल्दाकछार में मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर त्वरित अमल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायपुर में 15 अप्रैल को भाजपा का ‘नारी शक्ति वंदन’ महाआयोजन
Next Article सडक़ों पर तेज गाड़ी चलाई तो घर पहुंचेगा चालान

खबरें और भी है....

साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?