NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चोरी की बाईक बेचने ग्राहक तलाशते युवक पकड़ाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चोरी की बाईक बेचने ग्राहक तलाशते युवक पकड़ाया
रायगढ़

चोरी की बाईक बेचने ग्राहक तलाशते युवक पकड़ाया

जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, दो चोरी की बाईक बरामद

lochan Gupta
Last updated: April 10, 2026 12:18 am
By lochan Gupta April 10, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जूटमिल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दो मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।
पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम बलदेव दास महंत उर्फ नानु (24 वर्ष), निवासी केवाली थाना जोबी जिला रायगढ़ बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने पास रखी दोनों मोटरसाइकिल को चोरी का होना स्वीकार किया।
आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 03 अप्रैल 2026 की रात पुराना बस स्टैंड मटन मार्केट से पल्सर मोटरसाइकिल तथा 05 अप्रैल को कोडातराई में आयोजित भागवत पंडाल के पास से हीरो पैशन प्रो चोरी की थी। उक्त पैशन प्रो बाइक की चोरी के संबंध में थाना जूटमिल में धारा 303(2) बीएनएस के तहत पहले से मामला दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों मोटरसाइकिल (कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये) जब्त कर उसे वाहन चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

You Might Also Like

त्यौहारी सीजन में ट्रेनों के परिचालन रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

रायगढ़ शहर में फेरी कर सामान बचने वालों की ली पुलिस ने ली क्लास

गहना झरिया के 333 पीएम आवास के हितग्राहियों ने आवास परिसर में किया पौधरोपण

रायगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 64 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कार्यालय में पुलिसकर्मियों ने ली मताधिकार की शपथ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहरभर में 8 जगह शुरू हुए प्याऊ, महापौरने किया शुभारंभ
Next Article लक्ष्मीपुर मटन मार्केट हटाने एबीव्हीपी का प्रदर्शन

खबरें और भी है....

सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
प्रधान ट्रेडर्स व अग्रवाल खाद भंडार में कृषि विभाग की दबिश
पीडीएस चावल की तस्करी, 30 क्विं. चावल से भरी पिकअप पकड़ाई
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 8 घायल, 3 गंभीर
मुखबिरी की शक पर डायल 112 के चालक की पिटाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?