NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसबीआई ने 40 लाख के सिक्के और नए नोट का किया वितरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एसबीआई ने 40 लाख के सिक्के और नए नोट का किया वितरण
रायगढ़

एसबीआई ने 40 लाख के सिक्के और नए नोट का किया वितरण

एसबीआई का भव्य सिक्का व नई मुद्रा वितरण मेला आयोजित

lochan Gupta
Last updated: April 10, 2026 12:15 am
By lochan Gupta April 10, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। शहर के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मुख्य शाखा में आज सिक्का एवं नई मुद्रा वितरण मेले का आयोजन किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष अभियान का उद्देश्य बाजार में छोटे मूल्यवर्ग की मुद्रा की उपलब्धता सुनिश्चित करना और आमजन को सुगम लेन-देन की सुविधा प्रदान करना रहा।
इस मेले के दौरान बैंक द्वारा करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सिक्के एवं नए नोट ग्राहकों के बीच वितरित किए गए। कार्यक्रम में लगभग 275 लोगों ने भाग लेकर अपनी पुरानी मुद्रा को नए नोटों और सिक्कों से बदला। विशेष रूप से 1 रुपये के सिक्कों के साथ-साथ 10, 20 और 50 रुपये के नोटों का वितरण किया गया, जिससे बाजार में लंबे समय से बनी छुट्टे पैसों की समस्या को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। हाल के दिनों में दुकानदारों द्वारा छुट्टे पैसे के अभाव में ग्राहकों को टॉफी या अन्य वस्तुएं देने की प्रवृत्ति बढ़ गई थी। ऐसे में इस वितरण मेले के माध्यम से आम नागरिकों और व्यापारियों को पर्याप्त मात्रा में सिक्के उपलब्ध कराए गए, जिससे अब उपभोक्ताओं को सही मूल्य पर उचित राशि वापस मिलने की उम्मीद है और बाजार में लेन-देन अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित हो सकेगा।
अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री कमल किशोर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वास्तव में सिक्कों और छोटे नोटों की कोई गंभीर कमी नहीं है, बल्कि लोग इन्हें अपने पास संचित कर लेते हैं, जिससे बाजार में उनका प्रवाह बाधित होता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सिक्कों का नियमित उपयोग करें और उन्हें बाजार में चलन में बनाए रखें, ताकि नकदी लेन-देन में संतुलन बना रहे। मुख्य प्रबंधक श्री क्षितेश्वर पटेल ने कहा कि सिक्का केवल मुद्रा नहीं, बल्कि आर्थिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और हर नागरिक का दायित्व है कि वह इसका सम्मान करें। उन्होंने यह भी कहा कि खुले पैसों के बदले टॉफी या अन्य वस्तुएं लेने की आदत को समाप्त करना चाहिए, क्योंकि इससे उपभोक्ताओं को वास्तविक आर्थिक नुकसान होता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यकता अनुसार भविष्य में भी इस प्रकार के मेले आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम जनता को सुविधा मिलती रहे।
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा “स्वच्छ नोट नीति” के तहत लोगों को साफ-सुथरे नोटों के उपयोग, क्षतिग्रस्त नोटों को बदलने की प्रक्रिया तथा मुद्रा नोटों की सुरक्षा विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को यह भी बताया गया कि वे किस प्रकार अपने नोटों की पहचान कर सकते हैं और जाली नोटों से बच सकते हैं। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यापार कार्यालय रायगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री धर्मेंद्र रावत, शाखा प्रबंधक श्री क्षितेश्वर पटेल, करेंसी चेस्ट प्रभारी विक्रम चौधरी सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर आम नागरिकों, व्यापारियों और ग्राहकों में उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी व सराहनीय बताया।

You Might Also Like

100 वर्ष के शिव मंदिर में शताब्दी महोत्सव

देशी शराब के क्वार्टर में मिला कीडा

कार व इनवर्टर चोरी करने वाले दो अपचारी सहित चार गिरफ्तार

स्वच्छता ही सेवा अभियान का आगाज और गृह प्रवेश कार्यक्रम 17 को

औद्योगिक प्रदूषण की चिंता से मुंह फेरते राजनीतिक दल!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कच्चे से पक्के घर तक का सपना हुआ साकार
Next Article आम जनता के बीच पहुंचा प्रशासन, समस्याओं का हुआ समाधान

खबरें और भी है....

सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
प्रधान ट्रेडर्स व अग्रवाल खाद भंडार में कृषि विभाग की दबिश
पीडीएस चावल की तस्करी, 30 क्विं. चावल से भरी पिकअप पकड़ाई
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 8 घायल, 3 गंभीर
मुखबिरी की शक पर डायल 112 के चालक की पिटाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?