NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाइपर क्लब में अंजान युवती को हाय बोलने पर दो पक्ष भिड़े
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > हाइपर क्लब में अंजान युवती को हाय बोलने पर दो पक्ष भिड़े
रायपुर

हाइपर क्लब में अंजान युवती को हाय बोलने पर दो पक्ष भिड़े

हाइपर क्लब में अंजान युवती को हाय बोलने पर दो पक्ष भिड़े

lochan Gupta
Last updated: April 10, 2026 12:00 am
By lochan Gupta April 10, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के चर्चित हाइपर क्लब में बुधवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट और झूमाझटकी में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक-युवतियों के बीच तीखी बहस और पुलिस के सामने धक्का-मुक्की साफ नजर आ रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार वीआईपी रोड स्थित हाइपर क्लब में युवक-युवतियों का एक समूह पहुंचा। क्लब में पार्टी के दौरान एक युवक ने पार्टी कर रही युवती को ‘हाय’ कहा। इस बात पर दूसरे पक्ष के युवकों ने विरोध जताया। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई।
इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस पहुंचते ही दोनों पक्ष बाहर निकल आए और पार्किंग में ही एक-दूसरे को गालियां देते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिसकर्मियों के सामने ही युवक-युवतियां आपस में भिड़ते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पुलिस ने बताया कि, क्लब बंद होने के बाद बाहर निकलते समय पवन सिंह राजपूत ने छेड़छाड़ की है। केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। विवाद करने वाले आरोपी के 2 दोस्तों को भी हिरासत में लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
रायपुर में क्लब संचालन को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग ने नियम तय किए हैं, फिर भी लगातार उल्लंघन सामने आ रहा है। समझाइश और कार्रवाई के बाद भी क्लब संचालक लेट नाइट पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं। पिछले दिनों भी लेट नाइट पार्टी के चलते वीआईपी रोड स्थित फर्जी कैफे में पुलिस ने रेड कर कार्रवाई की थी। इसके अलावा सेरीखेडी स्थित पियानो क्लब में एक इन्फ्लुएंसर ने युवतियों को शराब पिलाई थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। अधिकारियों ने कहा था कि लेट नाइट पार्टी आयोजित करने वालों पर कार्रवाई होगी। हाइपर क्लब में विवाद का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी क्लब में मारपीट और गोली चलने जैसी घटना हो चुकी है। हर घटना के बाद पुलिस अधिकारी क्लब संचालकों पर सख्ती करने की बात कहते है, लेकिन आय दिन इन क्लबों में रोज नया विवाद खड़ा हो रहा है।

You Might Also Like

स्वेच्छानुदान राशि पर सियासत

सीएम साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर किया नमन

कांग्रेसी मेयर के समय हुए घोटालों की होगी जांच : डिप्टी सीएम साव

मोजो-मशरूम फैक्ट्री के सुपरवाइजर ने कर्मचारियों को रॉड से पीटा

कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नटरंग 2026 : रायगढ़ के कलाकारों ने बिखेरा जलवा
Next Article पर्यटन स्थलों पर सभी मूलभूत सुविधाएं करें विकसित : कलेक्टर

खबरें और भी है....

सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
प्रधान ट्रेडर्स व अग्रवाल खाद भंडार में कृषि विभाग की दबिश
पीडीएस चावल की तस्करी, 30 क्विं. चावल से भरी पिकअप पकड़ाई
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 8 घायल, 3 गंभीर
मुखबिरी की शक पर डायल 112 के चालक की पिटाई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने लुंड्रा को दी 280 करोड़ की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?