रायपुर। संगीता कला केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रंगमंदिर में आयोजित नटरंग 2026 दिनांक 03 से 09 अप्रैल तक आयोजित ऑल इंडिया नेशनल। डांस म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट कंपटीशन एवं फेस्टिवल का शानदार आयोजन हुआ जिसमें राजा पारा रायगढ़ स्थित नगर की घरानेदार शिक्षा हेतु विश्व प्रसिद्ध संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के छात्र ने भाग लेकर महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया उक्त कार्यक्रम में अनंत नंदे व ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया अनंत नंदे वैष्णव संगीत महाविद्यालय के तबला गुरु दीपक साहू के छात्र है साथ ही आपने महाविद्यालय के वरिष्ठ गुरु निमाई चरण पंडा से भी तबला की शिक्षा प्राप्त की है इसके साथ ही संस्था नाद ब्रह्म म्यूजिक अकादमी रतनपुर के गुरु दीपक साहू जी के शिष्य गण गीता प्रसाद भट्ट, सौम्य प्रसाद लाशकर ने तबला की कर्णप्रिय प्रस्तुति से सराहना बटोरी व प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय व अकादमी का नाम रोशन किया इन सभी विद्यार्थियों के साथ संगत पर गुरु दीपक साहू जी थे महाविद्यालय व अकादमी के इन सभी विद्यार्थियों को गुरु श्री शरद वैष्णव संचालक श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय राजापारा रायगढ़ व संस्था समन्वयक श्रीमती रोशनी वैष्णव, गायन गुरु श्री लाला राम लोनिया व रतनपुर अकादमी के संचालक एवं गुरु जनक राम साहू, गुरु उत्तम तंबोली सहित सभी वरिष्ठ गुरु एवं सभी स्टाफ एवं अभिभावक गण ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।



