NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने कृषि व पशुधन विभाग के अधिकारियों को फील्ड में दौरा करने के दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर ने कृषि व पशुधन विभाग के अधिकारियों को फील्ड में दौरा करने के दिए निर्देश
सारंगढ़

कलेक्टर ने कृषि व पशुधन विभाग के अधिकारियों को फील्ड में दौरा करने के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: April 8, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta April 8, 2026
Share
3 Min Read

कलेक्टर ने कृषि, पशुपालन, मछलीपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा किया, सभी किसानों को एग्रीस्टेक में पंजीयन करने के निर्देश, पीएम किसान सम्मान निधि के छूटे किसानों को आधार सीडिंग, भूमि सीडिंग एवं ईकेवायसी का अभियान चलाकर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश, पशुपालकों के आय बढ़ाने पशुपालन विभाग को कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ाने के निर्देश, लेक्टर ने गौधाम और गोशाला में गायों की देखरेख, पेयजल, चारा को सुदृढ़ व्यवस्था के निर्देश दिए छंद के हेचरी को दुरूस्त कर मत्स्य बीज बढ़ाने मत्स्य विभाग के निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि, पशुपालन, मछलीपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा किया। उन्होंने सभी विभागों के योजनाओं का क्रमवार, विकासखंडवार रिपोर्ट लेते हुए सभी अधिकारियों को फील्ड में दौरा करने के निर्देश दिए। सभी हितग्राहियों के लोन आवेदन को बैंक अधिकारी और हितग्राही से पूछकर उसकी सत्यता की जानकारी लेकर पूरी कोशिश करें कि योजनाओं का शत् प्रतिशत लाभ हितग्राहियों को मिलें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत इन्द्रजीत बर्मन, उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ महेन्द्र पांडेय, एन पी ओगरे सहित मैदानी अधिकारी उपस्थित थे।
कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के छूटे किसानों को आधार सीडिंग, भूमि सीडिंग एवं ईकेवायसी का अभियान चलाकर लक्ष्य पूर्ण करें। पीएम सूर्य घर योजना का लाभ कृषि मैदानी अधिकारी स्वयं लें और सभी किसान को भी लाभ दिलाने मेहनत कर प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि यह योजना हितग्राहियों को बिजली बिल से मुक्ति के उद्देश्य को पूरा करता है। सभी अधिकारियों की फील्ड में उपस्थिति दिखनी चाहिए। तय तिथि और समय में जाकर कृषक चौपाल में किसानों से मिलें और पीएम किसान सम्मान निधि, ईकेवायसी, खाद बीज की उपलब्धता, वनाधिकार पत्र आदि योजनाओं के संबंध में किसानों के मन में उत्पन्न शंका का समाधान करें ताकि उन्हें जनदर्शन जैसे कार्यक्रम में अनावश्यक आना न पड़े। सभी किसानों को एग्रीस्टेक में पंजीयन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में मछली की खपत को ध्यान में रखते हुए छिंद के हेचरी को दुरूस्त कर मत्स्य बीज बढ़ाने और मनरेगा में डबरी निर्माण के बाद वहां मछली पालन को बढ़ावा देने कलेक्टर ने मत्स्य अधिकारी को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पशुधन विकास विभाग के मोबाइल वेन के रूट चार्ट, डॉक्टर एवं अन्य स्टॉफ, पशु जनगणना, जिले में कृत्रिम गर्भाधान, गौधाम, गोशाला, दूध उत्पादन की जानकारी लेते हुए जिले के गौधाम और गोशाला में गायों की देखरेख, पेयजल, चारा को सुदृढ़ व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में पशुपालकों के आय बढ़ाने पशुपालन विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी को कृत्रिम गर्भाधान बढ़ाने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

47 डिग्री पहुंचा पारा सडक़ों पर छाया सन्नाटा

जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 12 सदस्यों ने ली शपथ

जिपं अध्यक्ष चयन हेतु उमेश अग्रवाल पर्यवेक्षक नियुक्त

समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 दिव्यांगजनों को बाधा रहित आवागमन हेतु ट्राइसाइकिल वितरित की

बिलाईगढ़ क्षेत्र के सेक्टर आफिसरों का प्रशिक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे स्विफ्ट डिजायर कार से 62 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद
Next Article अभामा महिला सम्मेलन शाखा रायगढ़ का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?