NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तीन माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण की तैयारी, 15 अप्रैल तक अग्रिम भंडारण पूर्ण करने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तीन माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण की तैयारी, 15 अप्रैल तक अग्रिम भंडारण पूर्ण करने के निर्देश
रायगढ़

तीन माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण की तैयारी, 15 अप्रैल तक अग्रिम भंडारण पूर्ण करने के निर्देश

665 उचित मूल्य दुकानों में होगा सुचारु वितरण, खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

lochan Gupta
Last updated: April 8, 2026 12:20 am
By lochan Gupta April 8, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर के निर्देशानुसार आज अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने खाद्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अपर कलेक्टर ने कहा कि जिले की सभी 665 उचित मूल्य दुकानों में आगामी तीन माह का खाद्यान्न एकमुश्त भंडारित कर उसका सुचारु वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह के भंडारण कार्य को शीघ्र पूर्ण करते हुए सभी उचित मूल्य दुकानों में “चावल उत्सव” आयोजित किया जाए और हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। साथ ही शेष दो माह के खाद्यान्न भंडारण कार्य को 15 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
अपर कलेक्टर ने सभी गोदामों में भंडारण एवं वितरण के लिए पर्याप्त संख्या में हमाल उपलब्ध रखने, परिवहन हेतु पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कार्य में तेजी लाने के लिए अवकाश के दिनों में भी गोदाम खुले रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा, जिससे भंडारण और वितरण प्रक्रिया सुव्यवस्थित रुप से हो सके। साथ ही कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।बैठक में खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह, सहायक खाद्य अधिकारी राबिया खान, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, सभी एएफओ/एफआई, जिले के सभी प्रदाय केंद्रों के प्रभारी, स्टेट वेयर कॉर्पोरेशन के नोडल अधिकारी, शाखा प्रबंधक एवं समस्त परिवहनकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार ने किसानों को मिलेट व उन्नत धान बीज का किया वितरण

धरमजयगढ़-कापू सडक़ तो बनी, पर नहीं मिला मुआवजा

हत्या के प्रयास मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

स्वच्छता सर्वेक्षण में करना होगा बेहतर प्रदर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा स्थापना दिवस पर सालिक साय ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रसेवा का दिलाया संकल्प
Next Article एसबीआई के मुख्य शाखा में आज होगा छोटे नोटों का वितरण

खबरें और भी है....

रायगढ़ जिला मुख्यालय की तीन सडक़ेें बनेगी फोरलेन
फसल विविधीकरण से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं-आयुक्त क्षत्रिय
जंगल में एक ही फंदे पर लटकती मिली युवक-युवती की लाश
6 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने मंगलसूत्र से गला घोंटा, लिव-इन में थी महिला, समय पर दवाई नहीं ली, गुस्से में थप्पड़ जड़ा, फिर मार डाला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ जिला मुख्यालय की तीन सडक़ेें बनेगी फोरलेन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?