रायगढ़। लैलूंगा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर सडक़ों पर पानी भर गया है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
वहीं, इस अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर बाद अचानक आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर नुकसान का डर भी सताने लगा है।
लैलूंगा में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित



