NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राज्यपाल रमेन डेका ने सिकल सेल की रोकथाम पर दिया जोर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > राज्यपाल रमेन डेका ने सिकल सेल की रोकथाम पर दिया जोर
जशपुरनगर

राज्यपाल रमेन डेका ने सिकल सेल की रोकथाम पर दिया जोर

बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए

lochan Gupta
Last updated: April 6, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta April 6, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनरग। रविवार को राज्यपाल रमेन डेका का जशपुर पहुंचे। उन्होंने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और जनजातीय विकास से जुड़े अहम निर्देश दिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण पर्यटन, महिला सशक्तिकरण और धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की। बैठक में संभावित टीबी मरीजों की पहचान, सिकल सेल बीमारी की रोकथाम और महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच व बेहतर इलाज सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। गंभीर मरीजों को रायपुर, अंबिकापुर और एम्स जैसे बड़े संस्थानों में रेफर करने के निर्देश भी दिए गए।

टीबी, सिकल सेल और स्तन कैंसर जांच पर जोर

राज्यपाल ने रेड क्रॉस सोसायटी को गांव-गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने और बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें असम और ओडिशा भेजकर हस्तशिल्प, नए डिजाइन सीखने की पहल को बढ़ावा देने की बात कही। जशपुर की ‘लखपति दीदी’ लालमणि प्रजापति के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें राजभवन में सम्मानित करने की घोषणा भी की गई। पर्यावरण संरक्षण के संबंध में राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने सर्किट हाउस स्थित मातृत्व वन में सीता अशोक का पौधा रोपित किया। लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में फैले इस वन में 400 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं, जो पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संवेदनाओं का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह पहल आने वाली पीढिय़ों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और मातृत्व के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करेगी।

कृषि सुधार और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान

कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए किसानों को जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट और आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। जल संरक्षण के तहत डबरी निर्माण, पुराने कुओं का जीर्णोद्धार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, अमृत सरोवर, सोकपिट निर्माण जैसे कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने और योग को बढ़ावा देने की बात भी कही गई।

ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय उत्पादों को मिला बढ़ावा

राज्यपाल ने देशदेखा के पास केरेगांव में विकसित होम-स्टे का भ्रमण किया और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने वाली पहल की सराहना की। स्थानीय महिलाओं के पारंपरिक व्यंजन जैसे महुआ रोटी, चीला, पीठा का स्वाद लिया। ‘जसक्राफ्ट’ ब्रांड के तहत बनाए जा रहे हस्तशिल्प उत्पादों की प्रशंसा की। एडवेंचर स्पोर्ट्स, खासकर रॉक क्लाइंबिंग को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए।

सोगड़ा आश्रम में पूजा-अर्चना, संतों से मुलाकात

प्रवास के दौरान राज्यपाल मनोरा विकासखंड के सोगड़ा स्थित अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम पहुंचे। मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। गुरुपद संभव राम बाबा से भेंट कर आश्रम की गतिविधियों की जानकारी ली।

You Might Also Like

15 साल की नाबालिग से शादी का झांसा देकर रेप

सीएम की पहल से जिले में स्थापित होगा 400 केव्ही सबस्टेशन

कट्टे की नोक पर व्यवसायी से लूट का मास्टरमाइंड कुख्यात बदमाश विक्की घांसी सहित 3 गिरफ्तार

सीएम साय की पहल से 47 हितग्राहियों को 07 लाख 55 हजार रुपए की दी गई आर्थिक सहायता

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु मुख्यमंत्री की दूरदर्शी पहल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ब्लड बैंक में लापरवाही पर एमएलटी निलंबित, सीनियर अधिकारी के हस्ताक्षर का मिसयूज, कलेक्टर की कार्रवाई
Next Article छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : सीएम साय

खबरें और भी है....

सीएम साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी, महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी
मां के सामने किशोर का अपहरण, अपहृत बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नौकरी लगाने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी
5 उद्योगों पर 18.85 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?