NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिजली संकट पर भडक़ा परलकोट, 15 किमी पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > बिजली संकट पर भडक़ा परलकोट, 15 किमी पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़

बिजली संकट पर भडक़ा परलकोट, 15 किमी पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

लो-वोल्टेज और कटौती से बर्बाद होती फसलें, सडक़ों पर उतरे किसान

lochan Gupta
Last updated: April 1, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta April 1, 2026
Share
3 Min Read

पखांजुर। परलकोट क्षेत्र में गहराते बिजली संकट के खिलाफ किसानों का गुस्सा अब सडक़ों पर खुलकर सामने आ गया है। ब्लॉक कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेतृत्व में मरोड़ा से पखांजुर तक करीब 15 किलोमीटर लंबी बिजली न्याय पदयात्रा के बाद बिजली विभाग का घेराव किया जिसमें सैकड़ों किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पदयात्रा के दौरान पूरे रास्ते किसानों का आक्रोश साफ दिखाई दिया। हाथों में बैनर और किसानों का सूखे हुए  फसल लिए किसानों ने बिजली दो-फसल बचाओ जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की। परलकोट क्षेत्र, जो पूरी तरह खेती पर निर्भर है, वहां की मौजूदा बिजली व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।
किसानों का कहना है कि इन दिनों खेतों में मक्का, तरबूज और अन्य फसलें लगी हुई हैं, लेकिन लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है। हालात इतने खराब हैं कि हर 10-15 मिनट में बिजली गुल हो जाती है और रोजाना 4 से 5 घंटे तक बिना किसी पूर्व सूचना के कटौती की जा रही है। इस अव्यवस्था का सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है। कई किसानों ने बताया कि उनकी फसलें सूखने लगी हैं और उत्पादन पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। आर्थिक नुकसान का डर किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रहा है।
पदयात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं ने भी बिजली विभाग का घेराव कर जमकर नारेबाज़ी कर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है और बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकाला जा रहा है। किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे चक्का जाम कर उग्र आंदोलन का रूप दिया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन एवं बिजली विभाग की होगी।
इस पदयात्रा का नेतृत्व कांग्रेस पखांजूर मंडल अध्यक्ष राजदीप हालदार पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रूप सिंह पोटाई,ब्लॉक अध्यक्ष, इंद्रजीत बिस्वास, सुप्रकाश मल्लिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिवास राय, सिध्दार्थ बड़ाई मंडल अध्यक्ष बांदे, महिला ब्लॉक अध्यक्ष निलाक्षी बिस्वास, मुकुल चंद्र पाल, बिकास हलदाल, गोपाल कुंडू,शिशिर मालाकार,मिंटू चक्रवर्ती, विष्णुपद बाला, खोकन रॉय, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

You Might Also Like

गंगरेल बांध से लापता युवक 12 दिन बाद दिल्ली में मिला

एनटीपीसी तलाईपल्ली की प्रेषण क्षमता हुई दोगुनी नए व्हार्फ वाल का परीक्षण हुआ सफल

सीएमएचओ ने प्रा. स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

सेवा और बहादुरी की मिसाल बना सीआरपीएफ का के-9 डॉग ‘ईजीओ’ अब नहीं रहे

वेब चैनल के ‘सम्भाग प्रमुख’ सहित 2 गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उत्पादन, प्रेषण और ओबीआर में सकारात्मक वृद्धि दर्ज करने वाली सीआईएल की एकमात्र अनुषंगी कंपनी बनी एसईसीएल
Next Article खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी प्रदेश के लिए गर्व की बात : सीएम साय

खबरें और भी है....

छग को विकसित राज्य बनाने सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-सीएम साय
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल उद्घाटन
आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही
जिले को मिली 11 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस
आज से लागू हुआ नया आयकर अधिनियम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?