NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दपूम रेलवे ने माल लदान, यात्री परिवहन एवं राजस्व अर्जन में दर्ज की उल्लेखनीय उपलब्धियां
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > दपूम रेलवे ने माल लदान, यात्री परिवहन एवं राजस्व अर्जन में दर्ज की उल्लेखनीय उपलब्धियां
बिलासपुर

दपूम रेलवे ने माल लदान, यात्री परिवहन एवं राजस्व अर्जन में दर्ज की उल्लेखनीय उपलब्धियां

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 261.25 मिलियन टन माल लदान, 8.30 करोड़ से अधिक यात्री परिवहन तथा फ्रेट से रू. 30,400 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जन

lochan Gupta
Last updated: April 1, 2026 11:31 pm
By lochan Gupta April 1, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल लदान, यात्री परिवहन एवं माल यातायात से राजस्व अर्जन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित करते हुए भारतीय रेल में अपनी अग्रणी भूमिका को और सुदृढ़ किया है। उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, सुदृढ़ प्रबंधन एवं समर्पित टीम वर्क के बल पर इस वर्ष दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 261.25 मिलियन टन का अब तक का सर्वोच्च माल लदान दर्ज किया है। इसी के साथ, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रू. 30,400 करोड़ से अधिक का फ्रेट राजस्व अर्जित कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो इसके अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दर्शाता है। यह उपलब्धि न केवल रेलवे की परिचालन क्षमता में वृद्धि को दर्शाती है, बल्कि देश की औद्योगिक एवं ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करती है।
यात्री परिवहन के क्षेत्र में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8 करोड़ 30 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाया गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में परिवहन किए गए लगभग 7 करोड़ 40 लाख यात्रियों की तुलना में करीब 90 लाख अधिक है। यह वृद्धि यात्रियों के बीच रेलवे सेवाओं के प्रति बढ़ते विश्वास एवं बेहतर सुविधाओं का परिचायक है। कोयला, लौह अयस्क, इस्पात संयंत्रों हेतु कच्चा माल, सीमेंट एवं खाद्यान्न जैसे प्रमुख वस्तुओं के परिवहन में निरंतर वृद्धि इस उपलब्धि का प्रमुख आधार रही है। इसके साथ ही कंटेनर ट्रैफिक में उल्लेखनीय वृद्धि से यह स्पष्ट होता है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पारंपरिक एवं आधुनिक दोनों प्रकार के माल परिवहन में संतुलित और प्रभावी विस्तार किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों को भी तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रमुख रेलखंडों पर तीसरी एवं चौथी लाइनों की कमीशनिंग से परिचालन क्षमता में वृद्धि हुई है, जिससे ट्रेनों की गति, समयबद्धता एवं विश्वसनीयता में सुधार हुआ है। आधारभूत संरचना के इन विकास कार्यों के दौरान निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सुव्यवस्थित योजना एवं प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है, जिससे यात्री एवं माल दोनों प्रकार के यातायात को अधिक सुगम एवं दक्ष बनाया जा सके। यह उल्लेखनीय उपलब्धि महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी निर्देशन के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समर्पित कार्यशैली, उत्कृष्ट समन्वय एवं टीम भावना का परिणाम है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ‘समर्पण से प्रेरित, टीम वर्क से सशक्त’ की भावना के साथ कार्य करते हुए भारतीय रेल में नए मानक स्थापित किए हैं तथा भविष्य में भी इसी गति से उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

बिलासपुर स्टेशन के बुकिंग कर्मचारियों को रेल प्रबंधक पाण्डेय ने किया सम्मानित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अनेक पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

अब महिलाओं के हाथों में एसईसीएल सीईडबल्यूएस, गेवरा की ‘सीबीएम लैब’

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में 16वें अंतरराष्ट्रीय रेल उपकरण प्रदर्शनी एवं अंतरराष्ट्रीय रेल सम्मेलन का किया उद्घाटन

सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है रेल्वे स्टेशनों की निगरानी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए ओपी जिंदल, अर्पित की गयी श्रद्धांजलि
Next Article उत्पादन, प्रेषण और ओबीआर में सकारात्मक वृद्धि दर्ज करने वाली सीआईएल की एकमात्र अनुषंगी कंपनी बनी एसईसीएल

खबरें और भी है....

छग को विकसित राज्य बनाने सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-सीएम साय
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल उद्घाटन
आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही
जिले को मिली 11 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस
आज से लागू हुआ नया आयकर अधिनियम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?