NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम बनने का आखिरी मौका-सिंहदेव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सीएम बनने का आखिरी मौका-सिंहदेव
रायपुर

सीएम बनने का आखिरी मौका-सिंहदेव

कप्तानी का मौका मिलेगा तो जरूर करूंगा, हाईकमान करेगा तय

lochan Gupta
Last updated: November 19, 2023 1:00 am
By lochan Gupta November 19, 2023
Share
4 Min Read

अंबिकापुर। प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। अगर कप्तानी का मौका मिलेगा तो करूंगा। हालांकि ये तो सलेक्शन कमेटी तय करती है। सिंहदेव ने कहा कि ये मौका आखिरी है। आगे मैं चुनाव नहीं लडऩा चाहता। हाईकमान जो तय करेगा, वैसा करेंगे। सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार में जो भूमिका मिलेगी, निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस छत्तीसगढ़ में लगभग बराबरी के वोट शेयर में है। मैं पहले से कहता रहा हूं कि भाजपा को कमतर नहीं आंकना चाहिए।
टीएस सिंहदेव शनिवार को पूरे दिन अंबिकापुर में अपने आवास कोठीघर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते रहे और चुनाव की समीक्षा में व्यस्त रहे। उन्होंने दावा किया कि सरगुजा संभाग की 14 में से 8-11 सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र की सभी 8 सीटों पर बेहतर स्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि अविभाजित कोरिया जिले की एक और जशपुर जिले की एक सीट जीत रहे हैं। दोनों की दो-दो सीटों पर नजदीक का मुकाबला होगा। सिंहदेव ने कहा कि अंबिकापुर सीट पर कांग्रेस की जीत होगी।
ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस मजबूत
सिंहदेव ने कहा कि दूसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस ज्यादातर सीटों पर मजबूत स्थिति में है। भाजपा ने 12 हजार रुपए महिलाओं को देने की घोषणा की और फॉर्म भरवाकर बढ़त बनाने की कोशिश की। कांग्रेस ने कुछ दिनों बाद 15 हजार रुपए देने की घोषणा की। सिंहदेव ने कहा कि इससे भाजपा को कुछ बढ़त बनाने का मौका मिल गया, जिसे उन्होंने भुनाने की कोशिश की। कांग्रेस की बाकी घोषणाएं पहले ही सार्वजनिक हो गई थीं, इसलिए इसका लाभ कांग्रेस को मिला है। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद अचानक हाईकमान के बुलावे पर दिल्ली गए डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव गुरूवार को चाटर्ड प्लेन से दरिमा पहुंचे। डिप्टी सीएम ने दावा किया कि दूसरे चरण में कम से कम 50 सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। सिंहदेव ने कहा कि लोग आरोपों पर भरोसा नहीं करते।
अगला चुनाव नहीं लडऩा चाहता-टीएस
सिंहदेव ने कहा कि अब मैं चुनाव नहीं लडऩा चाहता। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि राजनीति से संन्यास लूंगा। कांग्रेस जो जिम्मेदारी देगी, उसका निर्वहन करूंगा। छत्तीसगढ़ की अगली सरकार में भूमिका के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधायक बनूंगा और सरकार आती है तो मंत्रिमंडल का सदस्य रहना चाहूंगा। मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि मौका मिला तो जरूर कप्तानी करना चाहेंगे। ये सलेक्शन कमेटी और हाईकमान तय करेगा।
भाजपा को कमतर आंकना गलत
सिंहदेव ने कहा कि मैंने हमेशा कहा कि भाजपा को कमतर आंकना गलत होगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों छत्तीसगढ़ में 32 से 35 प्रतिशत का वोट शेयर हर हाल में बनाए रखते हैं। सीटें कम आएं या ज्यादा, ये प्रभावित नहीं होता। 10 फीसदी वोट बदलते हैं, जो परिणाम तय कर देते हैं। यही 10 प्रतिशत वोट विधानसभा में बंटते हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अच्छे बहुमत से सरकार बनाई, लेकिन भाजपा का वोट शेयर बना रहा। पांच माह बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा को ज्यादा सीटें मिलीं, लेकिन कांग्रेस का वोट शेयर बना रहा।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून-सत्र 22 जुलाई से

पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड करेंगे चुनाव ड्यूटी

एक गर्लफ्रेंड के लिए भिड़े 2 युवक, तलवार से अटैक

पुलिस ने लूट के तीन आदतन अपराधियों को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें किया नमन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कांग्रेस की समीक्षा बैठक हंगामा
Next Article मतदान के बाद अब आंकड़ों पर छिड़ी चर्चा

खबरें और भी है....

अंग्रेजी हुकूमत काल के जनजातीय विद्रोहों पर आधारित संग्रहालय को दिया जा रहा अंतिम स्वरूप
श्रीनदी में गिरी हाइवा, चालक की मौत, क्लीनर की हालत गंभीर
प्लांट से घर लौट रहे युवक की सडक़-हादसे में मौत
परियोजनाओंं को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करें पूर्ण
शरद पूर्णिमा मेला देखने गई नाबालिग से गैंगरेप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?