NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चैत्र नवरात्र पूर्णाहुति पर बगीचा में भव्य पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > चैत्र नवरात्र पूर्णाहुति पर बगीचा में भव्य पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ सम्पन्न
जशपुरनगर

चैत्र नवरात्र पूर्णाहुति पर बगीचा में भव्य पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ सम्पन्न

lochan Gupta
Last updated: March 27, 2026 11:22 pm
By lochan Gupta March 27, 2026
Share
2 Min Read

जशपुर/बगीचा। गायत्री मंदिर, बगीचा में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर शुक्रवार को रामनवमी के दिन आयोजित पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। प्रात: 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले इस महायज्ञ में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुजन सपरिवार उपस्थित हुए। यज्ञ-हवन एवं विभिन्न संस्कारों की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का संचार हुआ। यज्ञीय कार्यक्रम का संचालन समयदानी सुश्री शुभा सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रज्ञापीठ के व्यवस्थापक संतोष सोनी, ब्लॉक समन्वयक हरिशंकर यादव, मंदिर समन्वयक श्रीमती रीना बरला, सह-समन्वयक कीर्तन सिंह सहित अन्य परिजनों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली। यज्ञ उपरांत दोपहर 1:00 बजे कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे से भंडारा (महाप्रसाद वितरण) किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रज्ञा महिला मंडल की महिलाओं द्वारा कन्यापूजन के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रारंभ की गई युग निर्माण योजना की जानकारी देते हुए योगेश ने बताया कि मनुष्य के विचारों में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु आचार्य श्री ने विचार क्रांति अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि उपासना, साधना, स्वाध्याय, श्रमदान, समयदान एवं अंशदान के माध्यम से व्यक्ति, परिवार, समाज एवं राष्ट्र निर्माण का कार्य सहजता से किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि गायत्री सद्बुद्धि की देवी है, वहीं गायत्री महामंत्र मनुष्य को सन्मार्ग की ओर अग्रसर करने वाला एवं कुमार्ग से बचाने वाला मंत्र है। इसके जप से मनुष्य विवेकशील बनकर समाजहित में कार्य करता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति एवं युग निर्माण योजना के स्वाध्याय का संकल्प भी लिया। अंत में सभी के मंगलमय जीवन की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

You Might Also Like

नाबालिग अपहरण के फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तीन थाना क्षेत्रों से 225 ली. नशीली ताड़ी किया जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

शराब के लिये पैसा नहीं देन पर अपने पिता की हत्या

सीएम साय ने जशपुरांचल को दी 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

करमा महोत्सव हमारी प्राचीन व गौरवशाली परंपरा का प्रतीक-सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसपी साहब बचा लो, नारीयों ने लगाई गुहार
Next Article श्रीराम जयंती भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब भगवा रंग में रंगा खरसिया

खबरें और भी है....

रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर
ईएसआईसी अस्पताल में श्रमिकों को मिल रही बेहतर सुविधा, सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में चल रहा प्रयास
रामाधीन पेट्रोल पंप को निगम ने किया सील
रामनवमी पर खरसिया पुलिस ने दो सौ हेलमेट का किया वितरण
महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी मामले में दो और गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?