NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सारंगढ़ पर दो-दो ‘संजय’ की नजर, राजनीति और प्रशासन का अनोखा संतुलन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सारंगढ़ पर दो-दो ‘संजय’ की नजर, राजनीति और प्रशासन का अनोखा संतुलन
सारंगढ़

सारंगढ़ पर दो-दो ‘संजय’ की नजर, राजनीति और प्रशासन का अनोखा संतुलन

lochan Gupta
Last updated: March 22, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta March 22, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। छग के उभरते जिलि सारंगढ़-बिलाईगढ़ की सियासत, प्रशासनिक गतिविधियों पर इन दिनों एक दिलचस्प समानता चर्चा में है जिले की कमान दो ऐसे चेहरों के हाथ में है जिनका नाम भी एक है और जिनकी भूमिका भी बेहद अहम। एक तरफ जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे तो दूसरी ओर जिले के कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे स्थानीय राजनीतिक गलियारों में इन्हें मज़ाक मजाक में सारंगढ़ के दो संजय कहा जाने लगा है।
दरअसल यह तुलना भारतीय महाकाव्य महाभारत के उस पात्र संजय से की जा रही है, जिसे दिव्य दृष्टि प्राप्त थी और जो युद्धभूमि की हर गतिविधि देख सकता था। ठीक उसी तरह, जिले के इन दोनों संजय की नजर भी सारंगढ़ के विकास, सियासी हलचल और प्रशासनिक निर्णयों पर लगातार बनी हुई है।

विकास और प्रशासन की दोहरी निगरानी

सारंगढ़ जैसे नवगठित जिले में विकास की रफ्तार बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। जिपं के स्तर पर योजनाओं की दिशा तय करना और ग्रामीण क्षेत्रों तक संसाधनों का प्रवाह सुनिश्चित करना अध्यक्ष की जिम्मेदारी होती है। कलेक्टर प्रशासनिक मशीनरी को गति देने, योजनाओं को जमीन पर उतारने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की केंद्रीय भूमिका निभाते हैं। स्थानीय जानकारों का मानना है कि जब राजनीति और प्रशासन में तालमेल मजबूत होता है, तब जिले का विकास भी अपेक्षाकृत तेज दिखाई देता है। यही वजह है की सारंगढ़ में इन दोनों पदों पर सक्रियता को लोग खास नजर से देख रहे हैं।

चश्मा और दिव्य दृष्टि की दिलचस्प चर्चा

सारंगढ़ की चर्चा में एक हल्का-फुल्का लेकिन रोचक पहलू भी जुड़ गया है। संजय को दिव्य दृष्टि के लिए किसी चश्मे की जरूरत नहीं थी, लेकिन सारंगढ़ के दोनों संजय अपने व्यक्तित्व में चश्मे को खास पहचान की तरह रखते हैं। स्थानीय लोग मजाक में कहते हैं कि जिले की हर गतिविधि इनकी नजर से बच नहीं पाती। हालांकि इस प्रतीकात्मक तुलना के पीछे असली संदेश यह है कि – जिले में होने वाले फैसलों, योजना व राजनीतिक गतिविधियों पर दोनों की सक्रिय निगरानी बनी रहती है।

सियासत से लेकर योजनाओं तक

पिछले कुछ समय में जिले में कई ऐसे मुद्दे रहे हैं जिनमें ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति, सडक़ और आधारभूत ढांचे के काम, पंचायत स्तर पर बजट और योजनाओं की मॉनिटरिंग व राजनीतिक गतिविधियों की हलचल ! इन सभी पर जिपं और जिला प्रशासन की साझा भूमिका दिखती है। यही कारण है कि राजनीति विश्लेषक इसे संतुलित नेतृत्व की स्थिति मानते हैं। वस्तुत: इन्ही वजहों से सारंगढ़ में दो संजय की यह चर्चा सिर्फ नाम के समानता भर नहीं है, बल्कि यह उस समन्वय की कहानी भी है जिसमें राजनीति, प्रशासन मिलकर जिले की दिशा तय करते दिखाई देते हैं। अगर यही तालमेल बना रहा, तो आने वाले समय में सारंगढ़ विकास, प्रशासनिक मॉडल के रूप में भी चर्चा में आ सकता है और तब शायद यह उपमा सिर्फ रोचक नहीं, बल्कि सार्थक भी मानी जाएगी।

You Might Also Like

अधिक ब्याज की रकम बनी हरिराम की हत्या की वजह

मोना स्कूल सारंगढ़ को राष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘देशराग’ भिलाई में सर्वश्रेष्ठ संस्थान का सम्मान

सदन में गुंजा बरमकेला नृशंस हत्याकांड व मारपीट की घटना स्थगन प्रस्ताव चर्चा के दौरान विधायक उत्तरी जांगड़े ने उठाया मामला

अनियंत्रित हाईवा पलटी, चालक को जेसीबी से निकाला

जर्जर सडक़ों का जवाब दे भाजपा सरकार : लहरे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भ्रष्टाचारियों को नसीहत देने का अधिकार नहीं-सीएम साय
Next Article बी फार्मेसी पढ़े युवा रमेश प्रेमी ने खेती में तलाशी स्वरोजगार

खबरें और भी है....

आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
अंडील सरना चौक में बड़ा हादसा टला
ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त
देवी दर्शन करने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
देवी मंदिरों में आज कुष्मांडा देवी की हुई आराधना, पूरे दिन माता के जयकारे से गूंजता रहा अंचल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?