रायगढ़। दोपहर में रेल मदद से जीआरपी को सूचना मिली कि ट्रेन के सीट पर पर एक लावारिश बैग पड़ा हुआ था, जिसमें मादक पदार्थ होने की संभावना है, हरकत में आई रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और सवा 6 लाख का 12 किलो मादक मादक पदार्थ बरामद किया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि तस्कर को पुलिस के आने की खबर लग गई होगी जिससे वह गांजा से भरा बैग छोडक़र रफुचक्कर हो गया। बहरहाल रेलवे पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों ने देखा कि ट्रेन के कोच नंबर एस-1 के 73 नंबर बर्थ पर एक लवारिश हालत में ट्राली बैग पड़ा हुआ है, लेकिन उक्त सीट पर काफी देर से कोई यात्री नहीं आ रहा है। जिससे संदिग्ध प्रतीत होने पर पहले यात्रियों ने इसकी सूचना टीटीई को दी, जिससे टीटीई ने उक्त यात्री की काफी देर तक तलाश किया, लेकिन यात्री का कहीं पता नहीं चला, ऐसे में उसने उक्त बैग का फोटो लेते हुए रेल मदद में डाल लिया, जिसकी सूचना मिलते ही रायगढ़ जीआरपी व आरपीएफ की टीम सक्रिय हुई और शाम करीब 4 बजे जैसे ही ट्रेन रायगढ़ पहुंची तो टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर ट्राली की जांच किया तो उसमें गांजा पाया गया। ऐसे में पुलिस ने संबंधीत बोगी के साथ-साथ-उसके अगल-बगल वाले बोगी की भी गहनता से जांच किया, लेकिन कहीं कछ पता नहीं चला, ऐसे में जीआरपी ने अपने कब्जे में लेते हुए उसे थाना लाया और खोलकर देखा तो उसमें गांजा से भरे 12 पैकेट पड़े थे, जिससे अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका वजन कराया गया, जिसमें 12 किलो 6.80 ग्राम करीब 12 लाख 25 हजार रुपए के गांजा पाया गया।
आरोपी की तलाश जारी
इस संबंध में जीआरपी का कहना है कि उक्त आरोपी को संदेह होने पर दूसरे स्टेशन में उतर गया होगा, ऐसे में अब सीसीटीवी की मदद से जांच की जा रही है। साथ ही यात्रियों से पूछताछ में पता चला है कि उक्त बैग झारसुगुड़ा के पहले से ही लवारिश था, इससे झारसुगुड़ा सहित उसके पहले के स्टेशनों में भी जांच की जाएगी।
रेल मदद व टीटीई से सूचना मिली थी कि ट्रेन के सीट पर लवारिश बैग पड़ा है, जिसे कब्जे में लेकर जांच किया गया तो उसमें 12 किलो 6.80 ग्राम गांजा पाया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरू की गई है।
आरके बोरझा, टीआई, जीआरपी रायगढ़
शालीमार ट्रेन में हो रही थी गांजा की तस्करी
पुलिस की भनक लगते ही मादक पदार्थ से भरा बैग छोडक़र भाग निकला तस्कर



