रायगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग, छाल मंडल के प्रथम दिवस के सत्र ‘कार्यविस्तार की हमारी दृष्टि’ विषय को रखने का दायित्व निभाते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा यह मेरे लिए अत्यंत गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ाने का यह अभियान निश्चित रूप से अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण प्रेरणादायक रहा।



