रायगढ़। जिला मुख्यालय से महज 15 किमी दूर पुसौर जनपद के तहत ग्राम पंचायत सुकुल – भठली में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन इन दिनों जन चर्चा का विषय बना हुआ है। यह जन चर्चा सामुदायिक भवन के आधे अधूरे निर्माण या रिश्वत खोरी को लेकर नहीं बल्कि गांव की महिला सरपंच और आर्य युवा समिति के उन सदस्यों से जुड़ी है जिन्होंने सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख की स्वीकृति मिलने के बाद ऐसा भवन बनाया जो पचास लाख रुपए के भवन की तरह नजर आता है। ग्राम पंचायत सुकुल -भठली की महिला सरपंच श्रीमती निरवती सिदार ने भूतपूर्व सरपंच जै जै राम गुप्ता,गणेश राम सिदार, आर्य समिति के संरक्षक डॉक्टर मनोहर लाल पटेल एवं जागरूक सदस्यों के साथ विधायक ओपी चौधरी के समक्ष ग्राम सुकुल -भठली में सामुदायिक भवन की मांग रखी। विधायक ओपी चौधरी ने सभी के आग्रह को स्वीकारते हुए सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु डी एफ एम मद से 19.90 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की। महिला सरपंच के साथ आए आर्य समिति के सदस्य ओपी चौधरी के व्यक्तित्व से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। ओपी की शालीनता विनम्रता ने ग्राम वासियों को प्रभावित किया उस दौरान समिति से जुड़े लोगों के ओपी चौधरी के सामने यह वादा किया कि यह सामुदायिक भवन पूरे अंचल के लोगों के लिए मिशाल स्थापित करेगा। डी एफ एम मद से स्वीकृति से मिले राशि से सामुदायिक भवन की मजबूत नीव रखी गई इसके बाद आर्य समिति के युवाओं का साहसिक और ईमानदार प्रयास शुरू हुआ सामूहिक प्रयासों से इसकी भव्यता ऐसी नजर आती है जैसे पचास लाख व्यय कर किए गए भवन की होती है।यह ऐतिहासिक सामुदायिक भवन अंचल में जन चर्चा का विषय बन गया ।आस पास के ग्रामीण इस भवन की देखने आ रहे है। आर्य समिति के संरक्षक डॉक्टर मनोहर लाल पटेल ने कहा उनकी यह पहल राजनीति में ईमानदारी सुचिता के नए युग की शुरुवात होगी। यह सिर्फ भवन नहीं बल्कि सुकूल भठली वासियों की ईमानदार भावना का प्रतीक चिन्ह है । भवन की खूबसूरती सदैव ईमानदार प्रयासों का स्मरण कराती रहेगी। यह सामुदायिक भवन गांव की अस्मिता से जुड़ा हुआ है आने वाली पीढ़ी उनके शाश्वत प्रयासों को याद करेगी। सन 2000 के दशक के इस समिति की बुनियाद रखी गई समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाला सार्वजनिक कबड्डी मैच पूरे अंचल में प्रसिद्ध है। वही भूतपूर्व सरपंच जै जै राम गुप्ता का मानना है कि इस समुदायिक भवन को मेरा गांव मेरी पहचान के रूप में लंबे समय तक याद किया जाएगा। सचिव प्रेमलाल ने कहा उन्होंने बहुत से सरकारी काम करवाए है लेकिन सुकुल भठली के इस समुदायिक भवन के निर्माण को लेकर ग्राम वासियों के उत्साह को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। महिला सरपंच निर वती सिदार ने कहा यह सामुदायिक भवन सुकुल भठली वासियों के ईमानदार कोशिश का जीता जागता प्रमाण है। ओपी चौधरी को प्रेरणा स्त्रोत बताते हुए कहा गांव वासी एवं आर्य समिति के प्रयासों ने इस असंभव कार्य को सम्भव कर दिखाया।पूर्व सरपंच गणेश सिदार का मानना है कि अमूमन सरकारी कामों में स्वीकृत राशि से आधा काम भी नहीं होता लेकिन हमारे ग्राम वासियों ने इस मिथक को तोड़ दिया और ऐसा भवन बनाया जो पचास लाख के भवन की तरह नजर आता है यह ईमानदार प्रयासों का नतीजा है । स्वीकृत राशि की पाई पाई का हिसाब रख कर इस तरह से खर्च किया कि यह भवन ढाई गुना लागत से निर्मित भवन की तरह नजर आता है।



