रायपुर। राजधानी रायपुर में सरकारी अफसर की पत्नी से रेप हुआ है। स्वर्णभूमि सोसायटी में रहने वाले कारोबारी गोपाल गोयल ने 8 मार्च को महिला को बंधक बनाया, उससे दुष्कर्म किया। किसी तरह महिला वहां से बचकर निकली और थाने में शिकायत दर्ज कराई। 10 मार्च को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। आरोपी गोपाल गोयल सेकेंड हैंड गाडिय़ों का व्यापार करता है।
सरकारी अफसर की पत्नी ने थाने में बयान दर्ज कराया जिसके मुताबिक, 8 मार्च को आरोपी ने उसे अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया था। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर थाने पहुंची। पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की। जांच के बाद सोसायटी में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद पीडि़ता का बयान दर्ज कराने के साथ का हेल्थ चेकअप भी कराया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पीडि़ता के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी अफसर की पत्नी को बंधक बनाकर किया दुष्कम
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल



