NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित
रायगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित

स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

lochan Gupta
Last updated: March 11, 2026 12:13 am
By lochan Gupta March 11, 2026
Share
3 Min Read

शक्ति संवाद’ के तहत महिलाओं को कराया जाएगा पावर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण
उत्थान परियोजना के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम सूपा में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष हेमलता चौहान थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पटेल मौजूद रहीं। इसके अलावा पांच बीडीसी सदस्य और करीब दस पंचायतों के सरपंचों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।
अदाणी फाउंडेशन से सहयोग प्राप्त स्व-सहायता समूहों की पांच सौ से अधिक महिलाओं को सामुदायिक विकास, आजीविका संवर्धन और सामाजिक नेतृत्व में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उत्थान परियोजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्थान सहायकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

ग्रामीणों ने उत्पादों की प्रदर्शनी में दिखाई रुचि

कार्यक्रम स्थल पर स्व-सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें मशरूम उत्पादन, टेराकोटा उत्पाद, बड़ी-पापड़, हल्दी और अन्य मसाले तथा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में तैयार किए गए वस्त्र शामिल थे। प्रदर्शनी में आए अतिथियों और ग्रामीणों ने इन उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई।

अदाणी फॉउंडेशन के ‘शक्ति संवाद’ की शुरुआत

इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने ‘शक्ति संवाद’ नामक नई पहल की शुरुआत की। इसके तहत स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण महिला उद्यमियों को पावर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे उद्योगों की कार्यप्रणाली को समझ सकें। साथ ही विभिन्न गांवों की महिलाओं के बीच सीएसआर गतिविधियों और आजीविका से जुड़े अनुभवों का आदान-प्रदान कराया जाएगा, जिससे सीखने और नेतृत्व विकास के नए अवसर मिल सकें।

मेहनत के बल पर मिलेगी नई पहचान: हेमलता

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए और अपने अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि हेमलता चौहान ने कहा कि यह दिन महिलाओं के संघर्ष और समर्पण को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हर महिला अपनी क्षमता और मेहनत के बल पर समाज में नई पहचान बना सकती है।
जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पटेल ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। मीरा दास ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और आगे भी सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में अदाणी पावर के सुरक्षा विभाग ने घरेलू सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और घर में होने वाली सामान्य दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं और सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ट्रेलर की ठोकर से बाइक चालक की मौत

लापरवाह व नाकारा अधिकारियों को दंडित करेगी सरकार-सीएम साय

दादी सेवा समिति के समापन महाभंडारा में श्रद्धालुओं की उमड़ी अपार भीड़

पूर्व कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों का बनाया मजाक

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Next Article खरसिया में महिला दिवस पर नारी शक्ति का भव्य सम्मान

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?