रायगढ़। शहर के चैतन्य नगर कालोनी क्षेत्र में खड़ी एक होंडा सिटी कार को अज्ञात चोरों चोरी कर लिया था, जिसकी रिपोर्ट होने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कार के साथ एक आरेापी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसके दो साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
मिली जानकारी जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगा नर्सिंग होम के पास निवासी मोहम्मद मुनीर मसूरी पिता स्व. मो. जुबेर (46 वर्ष) ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मेसर्स जिंदल पावर पावर लिमिटेड रायगढ़ की होंडा सिटी कार रिपेयरिंग के लिए उनके गैरेज में आई थी। जिसे रिपेयरिंग के बाद 06 मार्च को दोपहर में कार को चैतन्य नगर कॉलोनी के सामने खाली स्थान पर खड़ी किया गया था। उसी रात लगभग 08.30 बजे जब कार लेने पहुंचे तो वाहन वहां से गायब मिला। इससे गैरेज संचालक ने सफेद रंग की होंडा सिटी कार जिसकी कीमती लगभग 2,00,000 रुपये के चोरी होने का रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराया, इससे पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दिया। वहीं पुलिस टीम ने तत्काल घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज जांच कर मुखबिरों से जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि तीन लोग वाहन चोरी में शामिल हैं। इससे पुलिस ने संदेही आकाश यादव को पकडकऱ पूछताछ की तो उसने अपने साथियों आजाद अली उर्फ बहादूर एवं सोनूखान के साथ मिलकर चैतन्य नगर के सामने से कार चोरी करना स्वीकार किया। जिससे आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर होंडा सिटी कार को जब्त किया गया। वहीं जांच के दौरान प्रकरण में बीएनएस की धारा 3(5) भी जोड़ी गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी आकाश यादव पिता सूर्यप्रकाश यादव19 वर्ष निवासी इंदिरानगर देवारपारा रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी आजाद अली उर्फ बहादूर एवं सोनूखान फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
चोरी की होंडा सिटी कार के साथ एक गिरफ्तार



