NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: टीटीई लॉबी बिलासपुर में महिला कर्मियों का सम्मान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > टीटीई लॉबी बिलासपुर में महिला कर्मियों का सम्मान
बिलासपुर

टीटीई लॉबी बिलासपुर में महिला कर्मियों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे की अनूठी पहल, महिला कर्मियों ने संभाली टिकट चेकिंग की जिम्मेदारी

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल द्वारा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से टीटीई लॉबी, बिलासपुर में एक विशेष महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने मंडल की महिला कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा उन्हें निरंतर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
3 गाडिय़ों में संभाली महिला कर्मचारियों ने टिकट चेकिंग की जिम्मेदारी
महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए आज बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वन्दे भारत एक्सप्रेस, बिलासपुर–कोरबा पैसेंजर तथा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में कोरबा से बिलासपुर तक टिकट चेकिंग की जिम्मेदारी महिला टिकट चेकिंग स्टाफ को सौंपकर एक प्रेरणादायी पहल की गई। महिला कर्मियों ने पूरी जिम्मेदारी और दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर महिला सशक्तिकरण की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की। इसके साथ ही बिलासपुर स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर(ञ्जस्) व आरक्षित टिकट घर (पीआरएस) में प्रथम पाली के दौरान टिकटिंग सहित सभी कार्य महिला कर्मचारियों द्वारा संपादित कर उत्कृष्ट कार्य किया।
मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन में बिलासपुर मंडल में महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा महिलाओं को समान अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नेतृत्व की भूमिकाओं में भी आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज रेलवे में महिलाएँ केवल पारंपरिक भूमिकाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लोको पायलट, स्टेशन प्रबंधक, टिकट चेकिंग, इंजीनियरिंग, आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल), ट्रैफिक कंट्रोल, वाणिज्यिक सेवाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर मंडल में वर्तमान में कुल 1106 महिला अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 06 राजपत्रित अधिकारी तथा 1100 अराजपत्रित कर्मचारी शामिल हैं। यह संख्या रेलवे में बढ़ती महिला भागीदारी और सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को दर्शाती है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी न केवल कार्य संस्कृति को सुदृढ़ बनाती है, बल्कि संगठन को अधिक संवेदनशील, समावेशी और प्रभावी भी बनाती है। महिला कर्मचारियों की यह भागीदारी आने वाली पीढिय़ों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

You Might Also Like

एसईसीएल में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का आयोजन

यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप से जनरल टिकट बुकिंग का अनुभव बनाइए तेज़, सुविधाजनक और आधुनिक

डॉ. पीयूष अग्रवाल बने अखिल भारतीय चर्म रोग विशेषज्ञ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

मंडल रेल परिवार के 10 सदस्य हुये सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

दीपावली के अवसर पर सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह का प्रेरणादायी पहल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस ने किया महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारी हुईं सम्मानित
Next Article सीएम साय ने की महिला पत्रकारों से बातचीत

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?