NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धान के बोरों पर कर्मचारियों ने डाला पानी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > धान के बोरों पर कर्मचारियों ने डाला पानी
रायपुर

धान के बोरों पर कर्मचारियों ने डाला पानी

वीडियो वायरल होने के बाद एफआईआर दर्ज, 4 कर्मचारी बर्खास्त

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 12:36 am
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। इस पूरे विवाद की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई। जिसमें दिन के समय एक कर्मचारी धान के बोरों पर मोटर पंप और पाइप के सहारे पानी डालता हुआ दिखाई दिया। रायपुर जिले के आरंग स्थित भलेरा धान खरीदी केंद्र में रखे धान पर मोटर पंप से पानी डालकर भिगाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। किसानों ने खरीदी केंद्र में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। गुस्साए किसान दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर जांच समिति गठित की गई। समिति की जांच में धान में नमी मिलने की पुष्टि हुई। यह कृत्य छत्तीसगढ़ शासन की धान उपार्जन नीति 2025–26 के नियमों के विपरीत पाया गया। ऐसे में इस मामले में 4 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
जांच रिपोर्ट में समिति के प्रभारी प्रबंधक विष्णु साहू, लिपिकीय सहायक उमेश कुमार साहू, प्रोसेस सर्वर इंदरमन निषाद और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी जितेंद्र कुमार साहू की लापरवाही सामने आई। प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए चारों कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया। भौतिक सत्यापन के दौरान करीब 10,500 बोरी धान नमी से प्रभावित मिली। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया। जांच पूरी होने के बाद उप आयुक्त सहकारिता ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वायरल वीडियो में दिन के समय एक कर्मचारी मोटर पंप और पाइप की मदद से धान के बोरों पर पानी डालता दिखाई दे रहा है। वह एक-एक कर सैकड़ों बोरी धान को भिगो रहा था। आशंका जताई जा रही है कि नमी बढ़ाकर धान को खराब दिखाने और बाद में फर्जीवाड़ा करने की कोशिश की जा रही थी।

You Might Also Like

नन्ही रिकॉर्ड होल्डर बेटियों को मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद

कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा का पलटवार

देश की सबसे बहादुर पुलिस बलों में से है छत्तीसगढ़ पुलिस : अमित शाह

साथी से मारपीट, नाराज सफाईकर्मी हड़ताल पर

आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री श्री साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दो राज्यसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
Next Article महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान : सीएम साय

खबरें और भी है....

ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
काम में लापरवाही पर ठेकेदार को किया गया ब्लैकलिस्टेड
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने सट्टा का मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा
पार्षद के भाई व परिवार के साथ हुई मारपीट
महिला आरक्षण पर कांग्रेस का ढोंग नहीं चलेगा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?