NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय रंग रंगीला फागुन महोत्सव का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय रंग रंगीला फागुन महोत्सव का आयोजन
रायगढ़

श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय रंग रंगीला फागुन महोत्सव का आयोजन

श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय रंग रंगीला फागुन महोत्सव का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: February 27, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta February 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के संजय कॉम्प्लेक्स स्थित राज्य प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में हर वर्ष फाल्गुन मास में होली के पावन अवसर पर रंग रंगीला फागुन महोत्सव का आयोजन श्री श्याम मंडल रायगढ़ के सदस्यगण करते हैं जो शहरवासियों के लिए बेहद ही खास रहता है। वहीं इस बार भी अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा के विशेष मार्गदर्शन में तीन दिवसीय रंग रंगीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन आज रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का यादगार आयोजन किया जा रहा है।जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कलाकार अपने मधुर भजन गीतों से महोत्सव को यादगार बनाएंगे। धार्मिक रंग रंगीला महोत्सव के दूसरे दिन 28 फरवरी द्वादशी तिथि को श्री श्याम मंदिर में बाबा श्री श्याम की विशेष पूजा अर्चना सुबह 10.00 बजे होगी। इसके पश्चात बड़ी श्रद्धा से सवामनी का भोग अर्पित किया जाएगा। वहीं सवामनी भोग चढ़ाने के लिए 9425250919, 7724040963 में संपर्क कर सकते हैं। वहीं प्रसाद बनवाने की व्यवस्था भी श्री श्याम मंदिर में उपलब्ध है।
नामचीन कलाकार कर रहे शिरकत
मंडल के सचिव आनंद गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन पावन एकादशी तिथि को श्री श्याम मंदिर में बाबा श्री श्याम की विशेष पूजा अर्चना होगी और खूबसूरत ढंग से उनका श्रृंगार किया जाएगा। इसके पश्चात रात आठ बजे से प्रभु  इच्छा तक भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें देश के ख्यातिलब्ध कलाकार भजन प्रवाहक राधिका शांडिल्य (पटना) आशीष शर्मा (ग्वालियर) धमाल किंग, किरण शर्मा (जयपुर) अपने समधुर गीतों से श्री श्याम बाबा को रिझाकर सभी श्याम प्रेमियों का हृदय आनंदित करेंगे।
4 को बाबा श्याम संग फूलों की होली
रंग रंगीला महोत्सव के तृतीय भव्य धार्मिक आयोजन के अंतर्गत आगामी 4 मार्च को प्रभु श्री श्याम बाबा की पूजा अर्चना के पश्चात सुबह 9 बजे से दोपहर बारह बजे तक बाबा श्याम संग-रंग ओर ग़ुलाल की यादगार होली खेली जाएगी। जिसमें सभी श्याम प्रेमी शामिल होंगे। इसी तरह शाम को 5 बजे से रात 9 बजे तक श्री श्याम दरबार में भक्तो द्वारा बाबा संग फूलो की होली खेली जाएगी एवं स्वल्पाहार के साथ बड़ी आत्मीयता के साथ यादगार होली मिलन समारोह का आयोजन होगा।
भव्यता देने में जुटे सदस्यगण
रंग रंगीला महोत्सव 2026 के तीन दिवसीय भव्य आयोजन को भव्यता देने में अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा,अध्यक्ष, सचिव आनंद गर्ग, मुकेश गोयल प्रवक्ता, गजेंद्र गर्ग, जयप्रकाश गोयल, सुनील लेंध्रा,सचिन बंसल, सुनील एसएस,राजू केडिया दीपक मित्तल, संजय पत्थलगाँव, महेश सिंघानिया, शिव थवाईत, पवन शर्मा आरटीओ, राजू चाचा, मनोज टिल्लू, कैलाश गर्ग, दीपक ज्योति, कैलाश सांवडिया, अनिल गर्ग, मीडिया प्रभारी ऐश अग्रवाल आर्यन अग्रवाल, पवन शर्मा, हेमंत शर्मा,अमित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल सहित श्री श्याम मंडल रायगढ़ के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

You Might Also Like

डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस अनिता कपूर की अध्यक्षता में स्ट्रेस और रिलेशनशिप पर वर्क शॉप सम्पन्न

जर्जर सडक़ पर भारी वाहनों की रेलमपेल

तेंदुआ खाल मामले का आरोपी अब भी फरार

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

फाँसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संकल्प बजट विकास, विष्वास जनकल्याणकारी का सषक्त माध्यम : देवेन्द्र प्रताप सिंह
Next Article सेवांजली की बैठक और जूनियर क्लब का हुआ गठन

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
ओपी चौधरी की पहल पर एक और विकास पर लगी मुहर
अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र को मारी ठोकर
अवैध स्क्रैप पर ऑपरेशन प्रहार, 50 लाख मूल्य का और 140 टन स्क्रैप जब्त
आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?