NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मकान व राशन दुकान में धावा बोलने वाले तीन चोर पकड़ाए
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मकान व राशन दुकान में धावा बोलने वाले तीन चोर पकड़ाए
रायगढ़

मकान व राशन दुकान में धावा बोलने वाले तीन चोर पकड़ाए

सोने-चांदी के जेवर व राशन दुकान से 15 हजार रुपये का सामान चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला ज्वेलर्स सहित तीन गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: February 26, 2026 12:03 am
By lochan Gupta February 26, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। घरघोड़ा के नावापारा टेण्डा में हुई चोरी के आरोपियों को पकडऩे में बड़ी सफलता मिली है। गौरतलब है कि ग्राम नावापारा टेण्डा में 21-22 फरवरी की रात मकान और राशन दुकान में हुई चोरी के मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर चोरी की गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। चोरी का जेवर खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
ग्राम नावापारा टेण्डा मकान में चोरी की वारदात
प्रकरण में 23 फरवरी को ग्राम नावापारा टेण्डा निवासी प्रार्थी मनीष महंत (22 वर्ष) द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21 फरवरी 2026 को वह ड्यूटी पर गया था और घर में उसकी बहन व मामी मौजूद थीं। 21-22 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर आलमारी में रखे एक नग सोने का फुली, एक जोड़ी चांदी का पायल और दो नग चांदी का बिछिया चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नावापारा टेण्डा के संजय महराज राशन दुकान में चोरी
वहीं ग्राम नावापारा टेण्डा में संचालित संजय महाराज राशन दुकान के संचालक संजय शर्मा (50 वर्ष) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21 फरवरी को दुकान बंद कर घर चले गए थे और अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला तथा दुकान के अंदर रखे साबुन, तेल, क्रीम, पेस्ट, हेयर ऑयल, शैम्पू, फेसवॉश, सीएफएल बल्ब, टिफिन बॉक्स सहित अन्य राशन सामग्री कुल कीमती लगभग 15,000 रुपये चोरी होना पाया गया। इस संबंध में धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा माल मुल्जिम की पतासाजी के दौरान संदेह के आधार पर ओमप्रकाश अगरिया उर्फ चकदे (25 वर्ष) निवासी ग्राम नावापारा टेण्डा और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने मकान और राशन दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ओमप्रकाश अगरिया ने चोरी की गई चांदी की पायल को बसीर कॉलोनी घरघोड़ा स्थित आर.जी. ज्वेलर्स के संचालक गौतम मंडल (40 वर्ष) को बेचना बताया, जिस पर पुलिस ने गौतम मंडल को भी गिरफ्तार किया।
आरोपी ओमप्रकाश अगरिया के मेमोरेंडम पर एक नग सोने का फुली और दो नग चांदी का बिछिया बरामद किया गया, वहीं विधि से संघर्षरत बालक से चोरी की संपत्ति बिक्री से प्राप्त 1000 रुपये बरामद किए गए। ज्वेलर्स गौतम मंडल से चोरी की गई एक जोड़ी चांदी का पायल बरामद किया गया। इसी प्रकार राशन दुकान से चोरी किया गया लगभग 15,000 रुपये का पूरा सामान आरोपी ओमप्रकाश अगरिया से बरामद कर जप्त किया गया। कुल मिलाकर दोनों मामलों में चोरी की गई लगभग 45,100 रुपये की संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है। मामले में धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है।
प्रकरण में आरोपी ओमप्रकाष अगरिया उर्फ चकदे पिता तुलसी राम अगरिया उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नावापारा टेण्डा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़, गौतम मंडल पिता बैद्यनाथ मंडल उम्र 40 वर्ष सा. ग्राम निश्चिंचपुर थाना दासपुर जिला मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल) हा.मु. आर.जी. ज्वेलर्स बसीर कालोनी घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) तथा विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

अदाणी फाउंडेशन ने सडक़ सुरक्षा माह पर किया हेलमेट वितरण

दुनिया की कोई ताकत मोदी जी को और भारत को अब आगे बढऩे से नहीं रोक सकता : सत्यानंद राठिया

जहर सेवन कर महिला ने की खुदकुशी

श्रमिकों की जान से खिलवाड़ कर रहा रुपाणाधाम स्टील कंपनी

डेंगू जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भक्ति के रंग में आज रंगेगा शहर, निकलेगी 6वीं अर्जी निशान यात्रा
Next Article नशीले इंजेक्शन बेचने वाले दो गिरफ्तार

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?