रायगढ़। शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कोडातराई में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन और राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं इस संबंध में टीम प्रमुख रामनंदन यादव ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में बच्चों और शिक्षकों द्वारा 6 से 7 फीट ऊंचे छायादार पेड़ों में गुलमोहर, करंज, पेल्टाफॉर्म, सागौन तथा फलदार पेड़ों में आम, अमरूद, आंवला, कटहल, सीताफल, जामुन, अनार के पौधे लगाए गए। साथ ही घर के पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बच्चों को लिली, तुलसी, बेल, मोगरा और मदार के छोटे पौधे वितरित किए गए।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक शुक्लाम्बर पटेल जतरी, सैफ फाउंडेशन महाराष्ट्र से दीपक सिंह, संस्था प्रमुख बाबूलाल नायक, वृक्षारोपण संयोजक शिवकुमार पटेल, शिक्षक धर्मेन्द्र नाथ पटेल, गोरखनाथ पटेल, मार्गदर्शक शशिभूषण नायक, फाउंडेशन टीम प्रमुख रामनंदन यादव, फोटोग्राफर हरि सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
मिलकर दें योगदान
वहीं रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन समाजसेवी सुनील रामदास ने समाज के लोगों से विनम्र अनुरोध करते हुए कहा है कि पेड़ सिर्फ ऑक्सीजन नहीं, जीवन संस्कार हैं। बच्चों के हाथ से लगा एक पौधा आने वाली पीढ़ी का भविष्य है।यदि हमारे समाज का हर बच्चा एक पेड़ की जिम्मेदारी लें तो पर्यावरण संकट भविष्य में देखने को नहीं मिलेगा। वहीं हमारा लक्ष्य पौधा लगाना नहीं, पौधे को पेड़ बनाना है ताकि भविष्य में उसका लाभ समाज के सभी लोगों को हर दृष्टि से मिले।
कोड़ातराई कन्या शाला में किया गया वृहद पौधारोपण
रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की पहल



