NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खनिज और शराब के अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश – कलेक्टर डॉ. कन्नौजे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > खनिज और शराब के अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश – कलेक्टर डॉ. कन्नौजे
सारंगढ़

खनिज और शराब के अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश – कलेक्टर डॉ. कन्नौजे

धरना- प्रदर्शन, पुतला दहन के लिए एसडीएम को वैकल्पिक स्थान चिन्हाकित करने के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 25, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta February 25, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। कलेक्टर डॉ.संजय कन्नौजे ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सडक़ सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पुलिस, वन, राजस्व, खनिज, नेशनल हाइवे, पीडब्लूडी, पशुधन और नपा आदि के अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में होली पर्व के मद्देनजऱ सुरक्षा इंतजाम, अवैध भंडारण व परिवहन के साथ साथ गौण खनिजों के अवैध खनन, अवैध शराब बिक्री, यातायात व्यवस्था, सडक़ सुरक्षा को लेकर समीक्षा करते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए और कहा कि जिले में कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं अवैध गतिविधियों पर सख्ती से नियंत्रण रखा जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। उन्होंने रेत, गिट्टी, पत्थर के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण पर सख्त नाराजग़ी जताते हुए एसडीएम को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ कंन्नौजे ने कहा कि – हाइवा और पोकलेन मशीनों के माध्यम से यदि कहीं भी अवैध खनन होता पाया जाता है तो संबंधितों पर तुरंत सख्त कार्यवाही की जाए। विशेष रूप से रात्रि कालीन अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग को कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अवैध शराब के विरुद्ध भी व्यापक अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि – किसी भी हालत में अवैध शराब का विक्रय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था के मद्देनजऱ भारत माता चौक के पास प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहां किसी भी प्रकार का धरना- प्रदर्शन या पुतला दहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम को पुतला दहन हेतु वैकल्पिक स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। होली पर्व को देखते हुए जिले में फ्लैग मार्च आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आमजन में सुरक्षा का भरोसा बना रहे। होली पर्व पर शांति व्यवस्था, यातायात, प्रकृति और नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर वन, राजस्व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा सारंगढ़ बस स्टैंड, मेन रोड, यात्री प्रतीक्षालयों के पास नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी टैक्सी एवं अन्य वाहनों पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश राजस्व, पुलिस एवं नगरपालिका की टीम को दिए गए।

You Might Also Like

ग्रापं सचिवों का शासकीय करण को लेकर उठाया प्रश्न : उत्तरी

कलेक्टर धर्मेश साहू ने खोखसीपाली में चेकडैम और पौधारोपण का निरीक्षण किया

महमिया परिवार द्वारा राणी सती दादी जी का महा मंगल पाठ

आबकारी विभाग में भाजपा महिला मोर्चा का ताला बंदी

थाना सिटी कोतवाली की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पंचायत सचिव उल्खर प्रभुनाथ कर्ष हुए निलंबित
Next Article राइस मिलर्स को सौर ऊर्जा के प्रति किया गया जागरूक

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?