NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धनतेरस पर जिलेभर में बरसा दन दनादन धन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > धनतेरस पर जिलेभर में बरसा दन दनादन धन
रायगढ़

धनतेरस पर जिलेभर में बरसा दन दनादन धन

लोगों की उत्सुकता देख व्यापारियों के खिले चेहरे, देर रात तक ज्वेलरी, बर्तन व कपड़ा दुकानों में लगी रही भीड़, एक ही दिन में करोड़ों रुपए की हुई बिजनेश

lochan Gupta
Last updated: November 11, 2023 12:52 am
By lochan Gupta November 11, 2023
Share
4 Min Read

रायगढ़। धनतेरस पर शहर सहित जिले में जमकर धन की बरसात हुई है, वहीं ज्वेलरी सहित बर्तन, कपड़ा दुकानों में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही, जिससे शहर की सभी सडक़ें जाम रही। इस दौरान यातायात को व्यवस्थित करने के लिए सभी चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती थी, लेकिन वाहनों की रेलम-पेल के चलते कुछ खास राहत नहीं मिली।
उल्लेखनीय है कि धनतेरस त्यौहार को लेकर लोगों में गजब का उत्साह था, जिससे सुबह से दुकान खुलते ही लोगों की भीड़ उमडऩे लगी थी, इस दौरान लोग अपने हैसियत के अनुसार कोई सोना तो कोई चांदी के क्वाईन सहित कपड़ा व बर्तन की जमकर खरीददारी की है। साथ ही इलेक्ट्रानिक बाजार में फ्रीज, वासिंग मशीन एसी सहित अन्य सामानों की जमकर बिक्री हुई है। वहीं लागों को दिक्कत न हो इसके लिए कई व्यापारी दुकान के बाहर टेंट लगाकर ब्रांडेड कंपनियों के इलेक्ट्रानिक सामनों को लगा दिया है, जिससे लोगों के आते-जाते उनकी नजर पड़ रही है और उसके तरफ आक्रषित होकर सामनों को खरीद रहे हैं। साथ ही व्यापारी होम डिलीवरी की सुविधा भी मुहैया करा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार शुक्रवार को धनतेरश होने के कारण अच्छी बिक्री हुई है, साथ ही भीड़ के चलते कई लोग खरीदी नहीं कर पाए हैं, जिससे शनिवार को भी अच्छी-खासी बिक्री होने की उम्मीद है। साथ ही बाजार में लोगों की भीड़ को देखते हुए व्यापारियों में भी काफी उत्साह देखा गया है।
धनतेरस पर आटो मोबाइल सेक्टर में अच्छी बिक्री हुई है, इस दौरान व्यापारियों का कहना था कि 10 दिन पहले से ही धनतेरस के लिए दो पहिया व चार पहिया वाहनों की बुकिंग कर लिए थे, जिससे सुबह से ही लोग गाडिय़ां शो-रूम से निकलने लगी थी। वहीं कई लोग शनिवार को भी लेकर जाएंगे, ऐसे में इस बार दीपावली तक अच्छी बिक्री की संभावना है। वहीं वाहन डीलरों की मानें तो वाहन खरीदी करने वाले ग्राहकों को कुछ न कुछ उपहार भी दिया जा रहा है। साथ ही कम डाउन पेमेंट पर गाडिय़ा उपलब्ध कराई जा रही है।
बर्तन व कपड़े का भी बाजार रहा बेहतर
धनतेरस पर शहर की दुकानें सुबह 8 बजे से ही खुल गई थी। जिससे लोग खरीदी के लिए निकल पड़े थे, इस दौरान बर्तन व कपड़ा दुकानों में देर रात तक भीड़ लगी रही। साथ ही तांबा व कांसा के बर्तन के साथ भगवान की मूर्तियोंं की भी जमकर खरीदी हुई है। इस दौरान दुकानों में भीड़ को देखते हुए कुछ लोगों का कहना था कि शनिवार को खरीदी करेंगे, ऐसे में उम्मीद है कि बाजार में शनिवार को भी अच्छी खासी भीड़ रहेगी। ऐसे में व्यपारियों की मानें तो इस बार धनतेरश पर 30 से 35 करोड़ रुपए की बिक्री होने की उम्मीद है।
ज्वेलरी की हुई जमकर खरीदी
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदी कर पूजा करने से सालभर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद बना रहता है। इसी मान्यता को लेकर लोग धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदी करते हैं। ऐसे में शुक्रवार को सुबह से ही ज्वेलरी दुकानों में लोगों की भीड़ लगी रही। जिससे ज्वेलरी सहित सोना व चांदी के सिक्के की जमकर खरीदी हुई। वहीं ज्वेलरी व्यपारियों ने बताया कि शनिवार को भी अच्छी-खासी बिक्री होने की उम्मीद है। साथ ही लोगों के मांग के अनुरूप अलग-अलग डिजाईन के ज्वेलरी मंगाए गए हैं जो बेहद पसंद आ रहा है।

You Might Also Like

धन के साथ समय की बर्बादी रोकेगा वन नेशन वन इलेक्शन- अरूणधर दीवान

पाँच दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

डॉ. कुमार विश्वास की सुपुत्री अग्रता की शादी में सपत्निक शामिल हुए महावीर अग्रवाल

ओपी ने जनता से मांगा विकास के लिए साथ

जिताऊ कंडिडेट को लेकर जिला भाजपा में चल रहा मंथन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने 17 को मताधिकार का उपयोग करने की अपील
Next Article बसपा और निर्दलीय के पेंच में फंस सकती है सारंगढ़ सीट

खबरें और भी है....

साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?