NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने रचा इतिहास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने रचा इतिहास
बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने रचा इतिहास

वाराणसी में 18वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, लगातार चार कांस्य के बाद इस वर्ष ‘चैंपियन’ बनीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की बेटियां

lochan Gupta
Last updated: February 22, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta February 22, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और अदम्य आत्मविश्वास का परिचय देते हुए 18वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। 18 से 21 फरवरी 2026 तक वाराणसी में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

रोमांचक फाइनल मुकाबला

फाइनल मैच में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मुकाबला अंत तक बेहद रोमांचक बना रहा, लेकिन निर्णायक क्षणों में बेहतर रणनीति और मजबूत मानसिक संतुलन का प्रदर्शन करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 32-29 के अंतर से विजय प्राप्त की और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर पूर्व रेलवे को 28-26 के करीबी स्कोर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।

निरंतर प्रयासों का ऐतिहासिक परिणाम

यह उपलब्धि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रबंधन की खेलों के प्रति दूरदर्शी सोच और सतत प्रयासों का परिणाम है। वर्ष 2021 से खेल को बढ़ावा देने हेतु की गई नई नियुक्तियों तथा खिलाडिय़ों को उपलब्ध कराए गए उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सुविधाओं ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
गौरतलब है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम पिछले चार वर्षों से लगातार ऑल इंडिया स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही थी। टीम ने पिछले चार संस्करणों में लगातार चार कांस्य पदक जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस वर्ष टीम ने अपने प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाते हुए सीधे स्वर्ण पदक जीतकर ‘चैंपियन’ का ताज अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्री तरुण प्रकाश, अपर महाप्रबंधक श्री विजय कुमार साहू, अध्यक्ष/सेक्रसा श्री मनीष अग्रवाल, महासचिव/सेक्रसा श्री हेमेन्द्र कुमार, संयुक्त महासचिव/सेक्रसा श्री समीर कान्त माथुर, संरक्षक अधिकारी/सेक्रसा श्री तन्मय महेश्वरी सहित समस्त सेक्रसा परिवार ने टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की यह उपलब्धि न केवल संगठन के लिए गर्व का विषय है, बल्कि महिला खिलाडिय़ों के सशक्तिकरण और खेल भावना के प्रति समर्पण का भी प्रेरक उदाहरण है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की यह ऐतिहासिक जीत आने वाले वर्षों में और भी उत्कृष्ट उपलब्धियों की प्रेरणा बनेगी।

You Might Also Like

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा रेलवे स्टेशन का उन्नयन एवं आधुनिकीकरण कार्य अपने अंतिम चरण में

बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग स्टेशन को मिला ‘ईट राईट स्टेशन’ का खिताब

डोंगरगढ़ में ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव

गतौरा ट्रेन हादसा : 11 यात्रियों की मौत, 20 घायल

रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विधानसभा सत्र के पहले कांग्रेस विधायकों को मिली अहम जिम्मेदारी
Next Article नक्सलियों की टूट गई है कमर : सीएम साय

खबरें और भी है....

आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
गले में जीआई तार बांधकर लटका एनईईटी कैंडिडेट, हुई मौत
घर लौट रही किशोरी से गैंगरेप,9 आरोपी गिरफ्तार
तमनार जंगल में मिला हाथी शावक का शव
चाय में नशीली दवा मिलाकर प्लांटकर्मी ने युवती से किया रेप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?