NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विधानसभा सत्र के पहले कांग्रेस विधायकों को मिली अहम जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > विधानसभा सत्र के पहले कांग्रेस विधायकों को मिली अहम जिम्मेदारी
रायपुर

विधानसभा सत्र के पहले कांग्रेस विधायकों को मिली अहम जिम्मेदारी

लखेश्वर बघेल डिप्टी लीडर, दलेश्वर साहू चीफ व्हिप और दिलीप लहरिया बने डिप्टी व्हिप

lochan Gupta
Last updated: February 22, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta February 22, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। कांग्रेस विधायक दल में लखेश्वर बघेल को डिप्टी लीडर, दलेश्वर साहू को चीफ व्हिप और दिलीप लहरिया को डिप्टी व्हिप बनाया गया है। ये नियुक्तियां विधानसभा सत्र शुरु होने के ठीक पहले की गई हैं।
विधानसभा में व्हिप का काम पार्टी के विधायकों को एकजुट रखना और महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी के निर्देश के अनुसार मतदान कराना होता है। बजट सत्र जैसे अहम सत्र में चीफ व्हिप और डिप्टी व्हिप की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होता है कि सभी विधायक महत्वपूर्ण चर्चा और मतदान के समय सदन में मौजूद रहें। अगर कोई विधायक व्हिप का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और 20 मार्च 2026 तक चलेगा। कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा। 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह विष्णु देव साय सरकार का तीसरा बजट होगा। सत्र के दौरान तीन प्रमुख विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 भी शामिल है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, सत्र के लिए 2,813 प्रश्नों की सूचनाएं मिली हैं, जिनमें 1,437 तारांकित प्रश्न हैं। 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 112 याचिकाओं पर भी चर्चा होगी। बजट सत्र से पहले की गई ये नियुक्तियां साफ संकेत देती हैं कि कांग्रेस सदन में मजबूती के साथ उतरने की तैयारी में है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को किन मुद्दों पर घेरता है। बजट सत्र को लेकर कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक रखी गई है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में शाम 4 बजे कांग्रेस भवन में बैठक रखी गई है।23 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र से पहले कांग्रेस अपनी रणनीति बनाएगी।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर

राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, खेलों के लिए बुनियादी ढांचा होगा सुदृढ़

अब नक्सल ऑपरेशन में आएगी और तेजी

छ.ग. में कांग्रेस करवाती थी धर्मांतरण-सीएम साय

सीएम साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खर्चीली शादियों पर रोक की पहल
Next Article दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने रचा इतिहास

खबरें और भी है....

एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
अब ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा हमारा छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
34.75 लाख लगत के निर्माण कार्यों का मेयर श्री चौहान ने किया भूमिपूजन
सुशासन शिविर में विकास कार्यों का शिलान्यास
मैनपाट में हाउसिंग बोर्ड बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन-आवासीय परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?