सारंगढ़। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कंन्नौजे की अध्यक्षता में एसआईआर के अंतिम प्रकाशन के अवसर पर जिले के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक शनिवार को आयोजित की गई, जिसमें प्रतिनिधि को एसआईआर के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी गई और एक-एक प्रति प्रदाय की गयी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश साहू, अन्य अधिकारी उपस्थित थे। निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छग के निर्देशानुसार जिला सारगढ़-बिलाईगढ़ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया गया है। राज्य भर में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए और 4 महीने तक लगातार चले एसआई आर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के विभिन्न चरणों के प्रभावी संभालन के बाद 21फरवरी 26 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। मतदाता सूची में अपना नान शामिल कराने या मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने से संबंधित दावे और आपत्तियां 23 दिसंबर 25 से 22 जनवरी 26 के बीच प्रस्तुत किए गये थे। इसके बाद 14 फरवरी 2026 को अंतिम तिथि तक अंतिम पुनरीक्षण किया गया।
अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर संजय कन्नौजे, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सारंगढ द्वारा जिला के सभी नागरिकों को इस अभियान में अभूतपूर्व सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया गया। निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआई आर का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए 2 निर्वाचक रजिस्ट्री करण अधिकारियों, 63 स. निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों 778 बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ और 1330 बूथ लेवल एजेंटो सहित कई स्वयं सेवक की सक्रिय भागीदारी रही है। जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ के मतदाताओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ है। मीडिया राजनीति दलों और अन्य संगठनों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।कुल 597801 मतदाताओं में से 532235 मतदाताओं से गणना कॉर्न प्राप्त हुए जिन का पूर्ण रूप से डिजिटली करण किया गया डोर टू डोर सर्वे बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा निरंतर घर-घर जा कर सर्व किया गया जिसमें मृत स्थायी रूप से स्थानांतरित और दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं (15506) की पहचान की गई।
प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची से पहले 597801 मतदाता, प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद 532235 मतदाता और अंति मतदाता सूची 536343 मतदाता दर्ज हैं। शुद्ध वृद्धि ) प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में 4108 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। एसआईआर की घोषणा के बाद से ही जिला भर के 597801 मतदाता को गणना फॉर्म के वितरण से लेकर उनके डिजिटली करण का कार्य मिशनमोड पर किया गया। इस दौरान जो गणना फॉर्म मृत मतदाता स्थायी स्थानांतरण या अनुपस्थिति के कारण वापस नहीं मिले. उनकी पुष्टि के लिए बूथ लेवल अधिकारियों और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटो के बीच बैठकें आयोजित की गई।
एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित 536343 मतदाता पंजीकृत



