NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने 4 ठेकेदारों को पेनाल्टी के साथ थमाया नोटिस, एक ठेकदार को किया ब्लैक लिस्टेड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर ने 4 ठेकेदारों को पेनाल्टी के साथ थमाया नोटिस, एक ठेकदार को किया ब्लैक लिस्टेड
सारंगढ़

कलेक्टर ने 4 ठेकेदारों को पेनाल्टी के साथ थमाया नोटिस, एक ठेकदार को किया ब्लैक लिस्टेड

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, जल जीवन मिशन की ली मैराथन बैठक, गर्मी के पहले जिले के सभी गांवों तक जल पहुंचाने कलेक्टर का लक्ष्य

lochan Gupta
Last updated: February 22, 2026 11:28 pm
By lochan Gupta February 22, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। गर्मी के पहले जिले के सभी गांवों तक जल पहुंचाने के लक्ष्य के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में गुरुवार को सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक अलग अलग पाली में, जिले के तीनों ब्लॉकों के सरपंच, सचिव एवं ठेकेदारों की जिला स्तरीय मैराथन बैठक लेकर जल जीवन मिशन की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में अधूरे कार्यों पर कड़ी नाराजग़ी जताते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम से पहले हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में कुल 721 गांवों में जल जीवन मिशन की कार्य योजना संचालित है। इनमें से 324 गांवों में कार्य पूर्ण हो चुका है। 124 गांवों में कार्य अधूरा है, जिन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के लिए ही यह मैराथन बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण कर ग्रामीणों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बैठक में अनुपस्थित ठेकेदारों से मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन संपर्क कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 30 मार्च तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई ग्राम पंचायतों में पानी टंकी के पास बाउंड्रीवाल नहीं बनी है, पाइपलाइन अधूरी है तथा जल स्रोत की कमी है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि सभी अधूरे कार्यों को 30 मार्च तक पूर्ण कर लक्ष्य हासिल किया जाए।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने स्पष्ट कहा कि जिन ठेकेदारों द्वारा लंबे समय से कार्य बंद रखा गया है, उनके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। वहीं ग्राम पंचायत पीपरडुला एवं ठरकपुर में कार्य अधूरा छोडऩे पर ठेकेदार रामनारायण देवांगन (कटगी) को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए और 4 ठेकेदारों को पेनाल्टी के साथ नोटिस जारी किया गया, जिसमें साईं ट्रेडर्स (ठरकपुर), सौमित्र कंस्ट्रक्शन (जांजगीर), शिवम कुमार (रायपुर), अन्य ठेकेदार शामिल है। वहीं श्री महालक्ष्मी इंफ्राकाम साजन गुप्ता (रायगढ़), बेरी एसोसिएट (कोरबा), तायल इंफ्रास्ट्रक्चर, समीक्षा कंस्ट्रक्शन (बिलासपुर), वैष्णवी कंस्ट्रक्शन (रायपुर), आर्या कंस्ट्रक्शन फिरदोस आलम बिलासपुर, अफरोज आलम बिलासपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

ग्राम पंचायतों को गुणवत्ता के साथ काम करने के सख्त निर्देश

कलेक्टर ने ग्राम बगलोटा में कार्य में लापरवाही पर पीएचई विभाग के आर्या कंस्ट्रक्शन के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बेलटेकरी में नल-जल योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सुरगुली में बाउंड्रीवाल निर्माण एवं योजना का शीघ्र हस्तांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साहू कंस्ट्रक्शन एवं मटेरियल सप्लायर पर पेनाल्टी लगाकर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत रोहिना में अमरेला बिल्डर्स द्वारा 2024 से कार्य बंद रखने पर नोटिस जारी कर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

अभ्यारण से निकल वन भैंसा सिरौली गांव पहुंचा मचा हडक़ंप

मानव का कल्याण सिर्फ भागवत से संभव : अमन

नगर स्वच्छता हेतु सीएमओ ने दिए निर्देश

बिलाईगढ़ क्षेत्र के सेक्टर आफिसरों का प्रशिक्षण

वर्षो की निष्क्रियता कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका को कहीं पड़ न जाए पड़़ेगा भारी ?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित 536343 मतदाता पंजीकृत
Next Article छ.ग. के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिवस पर महेश साहू ने दी शुभकामनाएं

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?