NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ के छाल में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ के छाल में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रायगढ़

रायगढ़ के छाल में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

थाना प्रभारी ने साइबर फ्रॉड से बचाव व नशा मुक्ति को लेकर रहवासियों को किया गया जागरूक

lochan Gupta
Last updated: February 21, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta February 21, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर आज थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में छाल बस्ती में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को बढ़ते साइबर फ्रॉड से सचेत करना, नशा मुक्ति के प्रति प्रेरित करना तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने कहा कि साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने बताया कि साइबर ठग मोबाइल पर आने वाले अनजान लिंक, फर्जी कॉल, बैंक या केवाईसी अपडेट के नाम पर लोगों से संपर्क कर उनकी व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी आदि प्राप्त कर ठगी करते हैं। उन्होंने नागरिकों को आगाह किया कि किसी भी अनजान कॉलर पर विश्वास न करें, अपनी बैंक या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा किसी भी लालच या आकर्षक स्कीम के झांसे में आकर पैसे निवेश न करें, क्योंकि पैसे कमाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता।
निरीक्षक त्रिपाठी ने महिलाओं को विशेष रूप से नशा मुक्ति अभियान में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाएं समाज में सकारात्मक बदलाव की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और पुलिस के साथ मिलकर इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छाल पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी अवैध शराब या मादक पदार्थों का कारोबार करने की अनुमति नहीं है तथा ऐसे गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वालों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

पानी में डूबने से ग्रामीण की मौत

रायगढ़ पहुंचे बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला

बस स्टैंड में हिसंक झड़प, चार गिरफ्तार

नटवर स्कूल मैदान में विराजे महाराष्ट्र मंडल के गणपति बप्पा

विश्व पर्यावरण दिवस पर की गई तालाब की सफाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्म
Next Article आत्मविश्वास व मेहनत से लिखें परीक्षा, परिणाम चाहे जो हो जीवन में अवसर असीम-शशिमोहन

खबरें और भी है....

जन्मदिन पर मां के चरण छूकर सूबे के मुखिया ने लिया आर्शीवाद
यात्रियों से भरी बदन बस अनियंत्रित होकर सडक़ से उतरी
पिता की मौत पर तल्ख टिप्पणी बनी मौहापाली हत्याकांड की वजह
आत्मविश्वास व मेहनत से लिखें परीक्षा, परिणाम चाहे जो हो जीवन में अवसर असीम-शशिमोहन
रायगढ़ के छाल में पुलिस का जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जन्मदिन पर मां के चरण छूकर सूबे के मुखिया ने लिया आर्शीवाद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?