सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे सारंगढ़ के सेक्टर कोसीर की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर कोसीर के संस्थाओं में संस्थागत प्रसव कम होने पर नाराजगी व्यक्त किए कोसीर एक बड़ा सेक्टर है जिसमे आबादी 73000 है, 9 उपस्वास्थ्य केंद्र है सेक्टर मुख्यालय से दूरी बहुत है इसलिए सेक्टर की नई मैपिंग किए जाए। संस्थागत प्रसव को बढ़ाए पीएससी में भी प्रसव कम हो रहे है नए स्टाफ की ड्यूटी लगाएंगे, पीएचसी भवन में जीर्णोद्धार करने की जरूरत है, पीएचसी में कुछ दवाइयों की कमी बताई गई है जिसे अगले कार्य दिवस तक उपलब्ध कराएंगे, साफ सफाई की विशेष ध्यान रखे, क्षेत्र में जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है और बनाया जा सकता है तुरंत बनाए। जहा आधार अपडेशन को जरूरत है वहां आधार अपडेशन की शिविर लगाएंगे जो व्यक्ति पलायन से लौट रहे हो और आयुष्मान कार्ड न बने हो तो तुरंत ही कार्ड बनाए, सियान जतन की शिविर प्रत्येक एएएम में लगाए योग शिविर भी लगाए सभी एएएम में दी जाने वाली सेवा एवं जांच की सूची को प्रदर्शित करे। डीईडीएल के अनुरूप दवाइयां उपलब्ध हो क्षेत्र में महामारी की कोई स्थिति न बने लगातार निगरानी करे, टीबी कुष्ठ के मरीजों की जांच अभियान नियमित रूप से चलाएं।
30 वर्ष के ऊपर के सभी व्यक्तियों की बीपी, शुगर व कैंसर की जांच की जानी है मुख्य सचिव महोदय स्वयं इसकी समीक्षा कर रहे है।इस कारण स्क्रीनिंग के कार्य में लग जावे,पीडि़त सभी को उपचार दे,इनका फॉलो अप करे और उनकी बीमारी को नियंत्रण में रखने में सहयोग करे बीपी शुगर के मरीजों को नमक चीनी की सेवन को कम करने की सलाह दे,नियमित चलना, योग करना,को बढ़ावा दे नशा सेवन करना बंद करे ऐसा करने से ही हृदय घात, ब्रेनहेमरीज,की घटना कम की जा सकती है कैंसर स्क्रीनिंग में मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग करे एवं सभी की इंट्री एनसीडी पोर्टल में करे काम करके संबंधित पोर्टल में इंट्री नहीं करने से कोई फायदा नहीं होगा,ऐसे ही किसी भी गांव में टीका करण सत्र लगाने से न छुटे, हर पात्र बच्चे को सही समय पर टीका लगावे पूर्ण टीका एवं संपूर्ण टीका को विशेष ध्यान दे तथा सभी की इंट्री यूवीन पोर्टल में करे अभी आरीएच 1 की डाटा शिफ्टिंग आरसीएच 2.0 में इंट्री करे व्हीएचएससी की बैठक में क्षेत्र की महिला पंच को जरूर बुलावे व महिलाओं में इस की क्षेत्र बढ़ावे, फाइलेरिया की गोली खिलाने की लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी मेहनत करे सभी पात्र हितग्राहियों को गोली खिलाए लेकिन जिन्हें दवाई नहीं खिलानी है उसे ध्यान में रखे और उन्हें दवाई न खिलाए। प्रत्येक सेक्टर मीटिंग में क्षेत्र की बीसी, एमटी, जरूर अटेंड करे ऐसी व्यवस्था बनाए।
कोसीर के संस्थाओं में प्रसव कम होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी
संस्थागत प्रसव बढ़ाने कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिए निर्देश



