सारंगढ़। जिले में लगातार सामने आ रहे वन्य जीवों के अवैध शिकार के मामलों के बीच वन विभाग ने एक और बड़ी कार्यवाही की, सामान्य वन क्षेत्र में जंगली सूअर के अवैध शिकार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वन विभाग को 20 फरवरी 26 को सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र में जंगली सुवर का अवैध शिकार हुई सूचना मिलते ही वन अमले ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आरोपी शंकरलाल साहू, पिता रामभरोस साहू, निवासी लिमगांव को हिरासत में लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद आरोपी को न्यायालय प्रथम श्रेणी में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया है। डीएफओ विपुल अग्रवाल एवं रेंजर ने स्पष्ट किया है कि वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की वन्य जीव शिकार या तस्करी की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।



